{"_id":"5c9abe1cbdec22493442e720","slug":"131553645084-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर व उसके कर्मचारियों को बंधक बनाकर 25 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्टर व उसके कर्मचारियों को बंधक बनाकर 25 लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्टर और कर्मचारियों को
बंधक बना 25 लाख लूटे
- मुंडका में नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के बल पर की वारदात, परिचित पर शक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुंडका इलाके में सोमवार शाम 4-5 नकाबपोश बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर के गोदाम पर धावा बोलकर 25 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर और उसके कर्मचारियों को बंधक बनाकर वारदात की और जाते समय दरवाजा बाहर से बंद कर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम गोदाम में लूटपाट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां ट्रांसपोर्टर संजू मिले। उन्होंने बताया कि वह गोदाम में बने कार्यालय में थे, तभी 4-5 नकाबपोश बदमाश हाथों में पिस्टल लिए उनके केबिन में घुस आए। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर संजू को बंधक बना लिया। अन्य बदमाशों ने गोदाम में मौजूद अन्य कर्मचारियों को पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश संजू की अलमारी में रखे 25 लाख रुपये बैग में डाल ले गए। इसके बाद संजू का फोन भी लूट लिया। जांच के बाद पुलिस ने वारदात में किसी परिचित के शामिल होने से इंकार नहीं किया है।
सिविल सर्विस की तैयारी कर रही छात्रा से चेन झपटी
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर इलाके में सोमवार शाम बदमाशों ने सिविल सर्विस की तैयारी कर रही छात्रा सपना के गले से चेन झपट ली। घटना के समय वह बत्रा सिनेमा के पास स्थित कोचिंग से निकलकर पैदल ही घर जा रही थी। धक्का लगने से सपना गिरकर घायल हो गई। सपना शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागी, लेकिन वे स्कूटी पर फरार हो गए। मूलत: मध्य प्रदेश के इंदौर की रहनेे वाली सपना मुखर्जी नगर इलाके में किराए पर रहती है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।