{"_id":"5c98e785bdec2213f932f42d","slug":"121553524613-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर बदमाशों ने दो युवकों से बाइक और स्कूटी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोक पर बदमाशों ने दो युवकों से बाइक और स्कूटी लूटी
विज्ञापन
बदमाशों ने दो युवकों से बाइक और स्कूटी लूटी
चाकू की नोक पर वारदात, दोनों पीड़ित दोस्त हैं और घटना के समय अपनी दोपहिया वाहन से जा रहे थे घर
- पुलिस मामला दर्ज कर हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजपार्क इलाके में बदमाशों ने चाकू की नोक पर दो युवकों से बाइक और स्कूटी लूट ली। घटना के समय दोनों चांदनी चौक से मंगोलपुरी स्थित अपने घर जा रहे थे। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया और बदमाशों की पहचान में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार अजय सिंह (24) सपरिवार मंगोलपुरी इलाके में रहता है और मोटर पार्ट्स का कारोबार करता है। उसका दोस्त सुल्तानपुरी निवासी अनिल (27) चांदनी चौक स्थित कपड़े की एक दुकान में काम करता है। गत 23 मार्च को अजय कश्मीरी गेट इलाके में मोटर पार्ट्स सप्लाई करने आया था। रात में वह अपने दोस्त के साथ घर के लिए रवाना हुआ। अजय अपनी बाइक चला रहा था वहीं अनिल अपनी स्कूटी से घर जा रहा था।
उद्योग नगर मंगोलपुरी पहुंचने के बाद दोनों सुल्तानपुर गांव की ओर से सुल्तानपुरी जा रहे थे। कुछ दूर जाने के बाद तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनसे बाइक और स्कूटी लूट ली। अजय और उसका दोस्त अनिल जान बचाकर वहां से भागे और घर पहुंचने के बाद अपने भाइयों को वारदात के बारे में बताया। उसके बाद दोनों पीड़ित अपने भाईयों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से बदमाश उनकी बाइक और स्कूटी लेकर फरार हो चुके थे। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।