फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   24 करोड़ की हेरोइन केसाथ नाइजीरियन समेत दो गिरफ्तार

24 करोड़ की हेरोइन केसाथ नाइजीरियन समेत दो गिरफ्तार

Sat, 19 Jan 2019 06:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
24 करोड़ की हेरोइन केसाथ नाइजीरियन समेत दो गिरफ्तार
देहरादून, उत्तराखंड के लिए उपयोगी
विज्ञापन

24 करोड़ की हेरोइन के साथ
नाइजीरियाई समेत दो गिरफ्तार
- मध्य प्रदेश से लाकर दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और यूपी में करते थे सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर नाइजीरियाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बढ़िया क्वालिटी की छह किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 24 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुख्य आरोपी पन्नालाल मध्य प्रदेश से हेरोइन लाकर दिल्ली, पंजाब, यूपी व उत्तराखंड में सप्लाई करता था। वह 15 वर्ष से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी की टीम को सूचना मिली थी कि यह गिरोह उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और यूपी में मादक पदार्थ भेजता था। भारत आने वाले विदेशी सैलानियों को भी ये हेरोइन सप्लाई करते थे। करीब चार महीने जांच के बाद पुलिस को 17 जनवरी को सूचना मिली कि मंदसौर, मध्य प्रदेश से हेरोइन की खेप लेकर पन्नालाल दिल्ली में नाइजीरियाई युवक को देने पश्चिमी विहार, दिल्ली आ रहा है। एसीपी मनोज दीक्षित की देख-रेख में इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी और रमेश शर्मा की टीम ने घेराबंदी की। देहरादून, उत्तराखंड निवासी पन्नालाल उर्फ विनोद (38)व नाइजीरियाई इम्मा (24) को गिरफ्तार कर लिया गया। पन्नालाल से दो किलो व इम्मा के कब्जे से चार किलो हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन

पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य हैं। वर्ष 2013 में स्पेशल सेल ने पन्नालाल को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वह फिर हेरोइन की सप्लाई करने लगा। इम्मा ने बताया कि वह पन्नालाल से हेरोइन लेता था। इम्मा ने बताया कि वह दिल्ली में करीब 100 किलो हेरोइन सप्लाई कर चुका है। पन्नालाल के परिजन भलस्वा डेयरी, दिल्ली में और वह खुद देहरादून में रहता था। मंदसौर, मध्य प्रदेश के ड्रग्स डीलर के संपर्क में आकर वह हेरोइन सप्लाई करने लगा था। इम्मा वर्ष 2017 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था और उसके बाद वापस नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed