{"_id":"5ecc18028ebc3e909a686802","slug":"crime-in-rohini-ashram-news-noi5131842191","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिणी में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिणी में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को गोली लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ की सोमवार को जैन नगर में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि एसीपी और सब इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए। घेराबंदी कर सात बदमाशों को दबोच लिया गया, जिनके कब्जे से चार पिस्टल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त पीके मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की पहचान कराला निवासी मोहित उर्फ चिचड़, मोहित उर्फ गोलू, रामा नगर निवासी अजय, अभिषेक, ऋषिनगर निवासी अक्षय, बेगमपुर का मनीष और रोहिणी निवासी अंश मल्होत्रा के रूप में हुई। 14 मई को कंझावला में चंद्रशेखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में चिचड़ संदेह के घेरे में आया था। उसने वर्ष 2017 में भी मुंडका में उस पर गोली चलाई थी। वहीं, 21 मई को रामा विहार के एक घर में लूट के दौरान बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी थी, जिसमें एक की मौत हो गई थी। वारदात में मोहित के शामिल होनेे के साक्ष्य मिले। अगले दिन मोहित ने आनंदपुर धाम के एक कारोबारी से फिरौती मांगी। इसके बाद से पुलिस उस पर नजर रख रही थी। सोमवार को सूचना के आधार पर एसीपी ब्रह्मजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जैन नगर में बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। एक गोली एसीपी व दूसरी एसआई अनिल की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में मोहित उर्फ चिचड़ के पैर में गोली लगी। इसके बाद मौके से सभी सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों की गिरफ्तारी से हत्या के दो, लूटपाट के छह और फिरौती के मामले सुलझाने का दावा किया गया है। आरोपियों से चार पिस्टल, 13 कारतूस, एक होंडा सिटी कार, बाइक और स्कूटी बरामद की गई है।