फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   covid 19 vaccination centre starts in delhis tihar jail

तिहाड़ जेल के अंदर बनाया गया कोविड-19 टीकाकरण केंद्र

Sun, 28 Mar 2021 02:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 28 Mar 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
covid 19 vaccination centre starts in delhis tihar jail
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली कारागार विभाग ने तिहाड़ जेल के भीतर कोविड-19 रोधी टीकाकरण केंद्र स्थापित किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


दिल्ली के कारागारों में 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 326 कैदी हैं। वहीं 45-59 आयु वर्ग के 300 से ज्यादा कैदी ऐसे हैं, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत फिलहाल ये दो वर्ग टीका लगवाने के दायरे में आते हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जेल संख्या तीन में केंद्रीय कारागार अस्पताल में यह केंद्र स्थापित किया गया। जेल अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेलों के 70 से 80 कैदियों को अब तक टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिदेशक (कारागार) संदीप गोयल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मंडोली जेल में भी टीकाकरण केंद्र खोला जाएगा। इससे पहले तिहाड़ जेल के कैदियों को टीकाकरण के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया जा रहा था। कैदियों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत 18 मार्च से हुई और पहले दिन 13 कैदियों को टीके की खुराक दी गई।


जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के दायरे में आने वाले कैदियों के परिवारों को व्हाट्सऐप के जरिए जरूरी दस्तावेज भेजने को कहा गया था, ताकि टीकाकरण के लिए उनका पंजीकरण हो सके।

अधिकारी ने बताया कि टीका लेने वाले किसी भी कैदी में प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिले हैं। अधिकारी ने कहा कि कई ऐसे कैदी हैं जिनके पास टीकाकरण प्रक्रिया के लिए जरूरी कागजात नहीं हैं इसलिए उनका चयन टीकाकरण के लिए नहीं हो सका। फिलहाल अभी इसका हल खोजा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed