फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   coronavirus in delhi Delhi reports 12,306 new COVID19 cases, 18,815 recoveries and 43 deaths in last 24 hours

Delhi Corona: दिल्ली में कोरोना के 12,306 नए मामले और 43 की जान गई, बीते सात महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें

Thu, 20 Jan 2022 07:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Jan 2022 07:06 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 57290 नमूनों की जांच हुई 12306 लोग संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 18815 मरीजों को छुट्टी भी दी गई। इस पांचवीं लहर में पहली बार एक दिन में 43 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
coronavirus in delhi Delhi reports 12,306 new COVID19 cases, 18,815 recoveries and 43 deaths in last 24 hours
फाइल फोटो - फोटो : गूगल

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की इस पांचवीं लहर में पहली बार एक दिन में 43 लोगों की मौत हुई है। जो 10 जून के बाद सबसे ज्यादा हैं, हालांकि राहत यह है कि पिछले एक दिन में दैनिक संक्रमण दर और नए मरीजों में कमी आई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 57290 नमूनों की जांच हुई जिनमें 21.48 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


पिछले एक दिन में 12306 लोग संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 18815 मरीजों को छुट्टी भी दी गई। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित रोगियों कीसंख्या बढ़कर 17,60,272 हुई है जिनमें से 16,60,039 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25503 मरीजों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


फिलहाल राजधानी में कोरोना के सक्रिय मरीज कम होकर 68730 रह गए हैं जिनका अस्पताल और घरों में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी में संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है लेकिन कंटेनमेंट जोन अभी भी तेजी से बढ़ रहे हैं। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि दिल्ली में 40756 इलाके पूरी तरह से सील हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें 14 दिन के लिए कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया गया है। विभाग ने जानकारी दी है कि 53593 मरीजों का उपचार घरों में चल रहा है। वहीं 2698 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनके अलावा 280 मरीज कोविड निगरानी केंद्र और 12 मरीजों का उपचार कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है। 

अस्पतालों में भर्ती 903 कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है जिनमें से 152 मरीजों की हालत गंभीर होने की वजह से इन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इनके अलावा 844 मरीजों का इलाज आईसीयू में चल रहा है।

विभाग के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में 82.69 फीसदी कोविड बिस्तर खाली पड़े हैं। जबकि कोविड निगरानी केंद्र में 93.95 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 93.88 फीसदी कोविड बिस्तर खाली हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed