फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Coronavirus In Delhi 96 percent patients increased in two weeks in Delhi, then more than 100 patients were found

चिंता: दिल्ली में दो सप्ताह में बढ़े 96 फीसदी मरीज, फिर मिले 100 से ज्यादा मरीज

Fri, 24 Dec 2021 08:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Dec 2021 08:15 AM IST
सार

दिल्ली में अब भी 624 से अधिक सक्रिय मरीज हैं। इनमें से नई दिल्ली जिले में सबसे अधिक 153 से अधिक सक्रिय मरीज मौजूद हैं। कुल कोविड मरीजों में अकेले 55.2 फीसदी कोविड के मामले दक्षिणी, दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी जिले में आए हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus In Delhi 96 percent patients increased in two weeks in Delhi, then more than 100 patients were found
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दो सप्ताह में दिल्ली में 96 फीसदी कोरोना मरीज बढ़े हैं। 9 से 15 दिसंबर के बीच जहां कुल 362 संक्रमित मरीज मिले थे, वहीं अगले सात दिनों यानि 16 से 22 दिसंबर के दौरान कुल 712 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस दौरान ओमीक्रोन मरीजों की संख्या भी दोगुनी हो गई।
विज्ञापन


दिल्ली में अब भी 624 से अधिक सक्रिय मरीज हैं। इनमें से नई दिल्ली जिले में सबसे अधिक 153 से अधिक सक्रिय मरीज मौजूद हैं। कुल कोविड मरीजों में अकेले 55.2 फीसदी कोविड के मामले दक्षिणी, दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी जिले में आए हैं। 
विज्ञापन


सबसे कम मामले शाहदरा जिले में 2.2 फीसदी हैं। हालांकि पश्चिमी जिले, दक्षिणी पश्चिमी जिले में कोरोना के मामले में तेजी से इजाफा हुआ है। दक्षिणी जिले के 10 फार्म हाउस को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, जहां कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते संक्रमण बढ़ने की दर ज्यादा है। जिन जिलों में संक्रमण की दर बढ़ रही है, वहां पर सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जैसे दक्षिणी पूर्वी जिले में इनफोर्समेंट टीम की संख्या 25 तक बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत, फिर 100 से ज्यादा मिले मरीज

दिल्ली में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। जबकि लगातार दूसरे दिन गुरूवार को राजधानी में सौ से ज्यादा लोग कोकोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 118 नए मामले मिले हैं। जबकि एक मरीज की मौत हुई है। इस दौरान 57 मरीजों को छुट्टी दी गई।

विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 61,322 सैंपल की जांच की गई और इसमें से 0.19 फीसदी संक्रमण दर देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों में कोविड की वजह से दिल्ली में यह तीसरी मौत है। दिल्ली के अस्पतालों में 230 मरीज उपचाराधीन है।

इनके अलावा  336 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इनके अलावा सक्रिय मामले बढ़कर 684 तक पहुंच गया है। वहीं, कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ कर 204 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed