फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Coronavirus In Delhi 3.82 lakh people got corona infected and 758 patients died For the first time in January

Corona Alert: दिल्ली के लिए जनवरी रहा सबसे ज्यादा खतरनाक, 3.82 लाख लोग कोरोना संक्रमित, 758 की मौत

Tue, 01 Feb 2022 07:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Feb 2022 07:29 PM IST
सार

साल 2022 के जनवरी माह में 31 दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 के बीच कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 14.48 से बढ़कर 18.30 लाख तक पहुंच गई। वहीं इस दौरान संक्रमण से मरने वालों की संख्या 25,107 से बढ़कर 25,865 तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Coronavirus In Delhi 3.82 lakh people got corona infected and 758 patients died For the first time in January
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो

विस्तार

बीते दो साल में कोरोना महामारी की पांच लहरों का सामना करने वाली दिल्ली में पहली बार जनवरी का महीना सबसे गंभीर बीता है। साल 2020 में जब से कोरोना महामारी शुरू हुई है तब से लेकर अब तक पहली बार जनवरी माह में 3.82 लाख लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


वहीं 758 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। हालांकि सबसे अधिक 3.66 लाख रिकवरी भी इसी महीने में हुई हैं लेकिन राजधानी की 37 हजार से ज्यादा गलियां कंटेनमेंट जोन के चलते सील हुई हैं। वहीं 14 हजार से ज्यादा उपचाराधीन मरीज भी बढ़े हैं।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में कोरोना महामारी की भारत में शुरुआत हुई। दिल्ली में पहला मामला दो मार्च 2020 को मिला था। अगर जनवरी माह की बात करें तो साल 2021 के जनवरी माह में केवल 9,587 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने के 31 दिन में 313 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई थी। दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, 31 दिसंबर 2020 से 31 जनवरी 2021 के बीच कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 6.25 लाख से बढ़कर 6.34 लाख तक पहुंची थी और इसी दौरान मृतकों की संख्या भी 10,536 से बढ़कर 10,849 दर्ज की गई।

इसी तरह साल 2022 के जनवरी माह की बात करें तो 31 दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 के बीच कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 14.48 लाख से बढ़कर 18.30 लाख तक पहुंच गई। वहीं इस दौरान संक्रमण से मरने वालों की संख्या 25,107 से बढ़कर 25,865 तक पहुंच गई है। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन की संख्या 914 से बढ़कर 38,046 और सक्रिय मरीजों की संख्या 4,410 से बढ़कर 18,729 तक पहुंची है। 

31 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच दिल्ली की स्थिति

कुल मामले 3,82,057
कुल रिकवरी  3,66,980
कुल मौतें  758
सक्रिय केस बढ़े 14,318
कंटेनमेंट जोन बढ़े 37,132

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed