फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   coronavirus delhi 80 employees of Saroj Hospital infected, one doctor dead

दिल्ली: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लीं, फिर भी गई डॉक्टर की जान, सरोज अस्पताल के 80 कर्मचारी संक्रमित

Mon, 10 May 2021 08:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 May 2021 08:09 AM IST
सार

 अस्पताल के प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पीके भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल के वरिष्ट डॉक्टर एके रावत का शनिवार देर रात कोरोना से निधन हो गया। डॉ भारद्वाज के अनुसार, डॉक्टर रावत ने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली थी

विज्ञापन
coronavirus delhi 80 employees of Saroj Hospital infected, one doctor dead
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। सरोज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के 80 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि एक डॉक्टर का भी कोरोना से  निधन हो गया। अस्पताल के कई कर्मचारी इस समय क्ववारंटीन में है।  
विज्ञापन


अस्पताल के प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पीके भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल के वरिष्ट डॉक्टर एके रावत का शनिवार देर रात कोरोना से निधन हो गया। डॉ भारद्वाज के अनुसार, डॉक्टर रावत ने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली थी। 
विज्ञापन


उनकी मौत अस्पताल के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में अस्पताल के 80 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। अस्पताल प्रशासन सभी का पूरा ख्याल रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में पहले के मुकाबले हालातों में कुछ सुधार जरूर हुआ है, फिलहाल अस्पताल में ऑक्सीजन कि किल्लत नहीं है, लेकिन एक चिंता बनी रहती है कि अस्पताल में ऑक्सीजन का अगला स्टॉक कब आएगा।

उत्तरी निगम ने शुरू किया उपलों से अंतिम संस्कार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने रविवार को गोपराली से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की । रोहिणी सेक्टर-26 महादेव चौक पर स्थित शमशान घाट में सबसे पहले इसकी शुरुआत की गई किया। मौके पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश उपस्थित थे।

जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के श्मशान घाटों पर दाह संस्कार के लिए ईंधन के रूप में लकड़ी की जगह फसलों के अवशेष (पराली) और गाय के गोबर से निर्मित ईंधन ब्लॉक (गोपराली) के उपयोग किया जाएग। इसके लिए लगभग 300-400 किलो की गोपराली प्रतिदिन बनाने की तैयारी की गई है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के साथ-साथ कई समाजसेवी संगठन भी गोपराली के निर्माण में सहयोग करेंगे।

13 अस्पतालों में बढ़ाई गई बेड की संख्या
दिल्ली सरकार ने रविवार को 13 अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ा दी है। इन अस्पतालों को आदेश दिया गया है कि वह कोरोना एप पर बेड की संख्या के विषय में सही जानकारी प्रर्दशित करें। सरकार के आदेश के मुताबिक, लोकनायक, जीटीबी, राजीव गांधी सुपरस्पेशयलिटी, आंबेडकर अस्पताल, बुराड़ी अस्पताल, आंबेडकर नगर अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, देशबंधु अस्पताल, संजय गांधी अस्पताल, आचार्य भिक्षु अस्पताल,एसआरसी अस्पताल और, जेएएसएस अस्पतालों में बेड बढ़ाए गए हैं।

इन सभी 13 अस्पतालों में अब कोरोना मरीजों के लिए कुल 7450 बेड आरक्षित हैं। अस्पतालों को आदेश दिया गया है कि वह कोरोना एप पर सही जानकारी प्रदर्शित करें और सभी बेड पर मरीजों का इलाज सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed