फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   corona update 20 new cases of corona virus were found, one patient died, 36 recovered in Delhi

दिल्ली: कोरोना के 20 नए मामले मिले, एक मरीज की मौत, 36 हुए ठीक

Mon, 30 Aug 2021 10:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Aug 2021 10:23 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,  कुल संक्रमितों की संख्या 14,37,736 हो गई है, जिनमें से 14,12,280 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,081 है। सक्रिय मरीजों की संख्या 375 रह गई है। इनमें से 88 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन
corona update 20 new cases of corona virus were found, one patient died, 36 recovered in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में सोमवार को 20 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, एक मरीज की मौत हुई। इस दिन 36 मरीज स्वस्थ हुए। संक्रमण दर 0.04 फीसदी रही। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,  कुल संक्रमितों की संख्या 14,37,736 हो गई है, जिनमें से 14,12,280 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,081 है। सक्रिय मरीजों की संख्या 375 रह गई है। इनमें से 88 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। 

अस्पतालों में 266 मरीज हैं। कोविड केयर केंद्रों में अब सिर्फ एक ही रोगी भर्ती है। दिल्ली में संक्रमण दर 5.61 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 51,387 टेस्ट किए गए हैं। रोजाना की तुलना में करीब 25 हजार टेस्ट कम हुए। कुल हुई जांच में 41,577 आरटी-पीसीआर से और 9810 एंटीजन से हुए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में रेड जोन भी हुए कम, तीन महीने में 48 हजार की आई कमी
राजधानी में कोरोना के काबू में आने के बाद पिछले तीन महीने में कंटेनमेंट जोन की संख्या में 48 हजार की कमी आई है। इस साल दूसरी लहर के दौरान मई में रेड जोन 48,177 तक पहुंच गए थे। यह संख्या अब सिर्फ 172 रह गई है। दिल्ली के 11 जिलों में दक्षिण पूर्वी जिला कंटेनमेंट जोन मुक्त हो चुका है, जबकि सबसे अधिक रेड जोन नई दिल्ली जिले में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली के 11 जिलों में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 172 है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली में एक भी रेड जोन नहीं है, जबकि पूर्वी दिल्ली में चार, मध्य दिल्ली में एक और उत्तर पूर्वी दिल्ली में छह ऐसे क्षेत्र हैं। नई दिल्ली जिले में सबसे ज्यादा 54 कंटेनमेंट जोन हैं। 

उत्तरी दिल्ली में 21, दक्षिण दिल्ली में 26, पश्चिमी दिल्ली में 18, शाहदरा में 17, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 12 और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में 13 रेड जोन हैं। इस साल अब तक 12 मार्च को सबसे कम 488 कंटेनमेंट जोन दर्ज किए गए थे। हालांकि उस दिन भी किसी एक जिले में 0 कंटेनमेंट जोन दर्ज नहीं था। इस लिहाज से देखें तो इस साल अब कंटेनमेंट जोन की संख्या सबसे कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed