फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   corona infection rate came down to less than four percent in delhi 2272 people got infected in the last 24 hours

Corona in Delhi: दिल्ली में चार फीसदी से भी नीचे आई कोरोना की संक्रमण दर, बीते 24 घंटे में 2272 लोग मिले संक्रमित

Fri, 04 Feb 2022 09:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 04 Feb 2022 09:32 PM IST
सार

दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 18,40,919 हुई है हजनमें 18,03,251 मरीज ठीक भी हुए हैं लेकिन 25952 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 11716 हुई है। इनमें से 8170 मरीज घरों में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
corona infection rate came down to less than four percent in delhi 2272 people got infected in the last 24 hours
कोरोना की जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में चार फीसदी से भी कोरोना की संक्रमण दर नीचे आई है। पिछले एक दिन में 2272 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 4166 मरीजों को छुट्टी मिली है। वहीं 20 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 59036 सैंपल की जांच में 3.85 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 31 दिसंबर को चार फीसदी से कम संक्रमण दर दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 18,40,919 हुई है हजनमें 18,03,251 मरीज ठीक भी हुए हैं लेकिन 25952 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 11716 हुई है। इनमें से 8170 मरीज घरों में उपचाराधीन हैं। वहीं 136 मरीजों का इलाज कोविड निगरानी केंद्र में चल रहा है। 
विज्ञापन


वहीं पांच मरीजों को कोविड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। इसके साथ साथ अस्पतालों में 1200 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 460 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं 398 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है। इनमें से 94 मरीजों की हालत गंभीर है जिनका उपचार वेंटिलेटर सपोर्ट पर चल रहा है। इसके अलावा दिल्ली में कोरोना टीकाकरण भी 1.24 करोड़ पार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमिक्रॉन के कारण 92 फीसदी मौतें
दिल्ली में कोरोना की पांचवीं लहर के दौरान 92 फीसदी मौत ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से हुई हैं। कल जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में .यह जानकारी मिली है। अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार जिन रोगियों की कोरोना संक्रमण के कारण दिल्ली में मौत हुई उनमें से 92 फीसदी  में ओमिक्रॉन मिला है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed