फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   corona infection rate among children is lowest in whole country after school reopen in Delhi

राहत: स्कूल खुलने के बाद भी बच्चों में संक्रमण दर पूरे देश में सबसे कम, दिल्ली में 400 कोरोना मरीज उपचाराधीन

Thu, 16 Sep 2021 12:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Sep 2021 12:28 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में स्कूल खुलने के बाद भी बच्चों में संक्रमण दर पूरे देश में सबसे कम है। दिल्ली में 400 कोरोना मरीज उपचाराधीन जिसमें बच्चे केवल 2.25 फीसदी हैं। 
राहत की खबर है कि स्कूल खुलने के बाद भी बच्चों में संक्रमण दर नहीं बढ़ी है। 

विज्ञापन
corona infection rate among children is lowest in whole country after school reopen in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच लंबे समय से बंद पड़े स्कूलों जहां फिर से कक्षाएं लगने लगी हैं। वहीं बच्चों में संक्रमण बढ़ने की लगाई जा रही आशंका भी कम होने लगी है। राहत की खबर है कि स्कूल खुलने के बाद भी बच्चों में संक्रमण दर नहीं बढ़ी है। 
विज्ञापन


वर्तमान में राजधानी में कोरोना के 400 मरीज उपचाराधीन हैं लेकिन इनमें बच्चे 2.25 फीसदी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दूसरी लहर गुजरने के बाद व्यस्कों की तरह राजधानी के बच्चों में भी संक्रमण की आशंका कम हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार के एम्पावर्ड ग्रुप-1 की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार इस साल मार्च के बाद से कुल सक्रिय मामलों में कोविड संक्रमित बच्चों की हिस्सेदारी में लगातार वृद्धि हुई है लेकिन दिल्ली में यह स्थिति नहीं है। देश में सबसे कम बच्चों में कोरोना की संक्रमण दर दिल्ली में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा रिपोर्ट में 18 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की स्थिति पर चर्चा की गई जिनमें दिल्ली भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में एक से 10 वर्ष की आयु के बच्चों की हिस्सेदारी इस साल मार्च में 2.80 से बढ़कर अगस्त माह तक 7.04 फीसदी तक पहुंच गई है। यानी राष्ट्रीय स्तर पर  हर 100 सक्रिय मामलों में से लगभग सात बच्चे हैं लेकिन दिल्ली में यह थिति सबसे अलग है। 

रिपोर्ट के अनुसार 18 राज्यों में मिजोरम एक मात्र ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा 16.48 फीसदी बच्चों में संक्रमण देखने को मिल रहा है। जबकि दिल्ली में सबसे कम 2.25 फीसदी बच्चे मिले हैं। इनके अलावा मेघालय (9.35), मणिपुर (8.74), केरल (8.62), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (8.2), सिक्किम (8.02), दादरा और नगर हवेली (7.69) और अरुणाचल प्रदेश में 7.38 फीसदी संक्रमण दर दर्ज की गई है। 

दरअसल बीते एक सितंबर से राजधानी में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं चल रही हैं। जबकि आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए अभी तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed