फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona in Delhi: Expert said The faster the corona is growing in Delhi, the faster it will come down

Corona in Delhi: विशेषज्ञ बोले- दिल्ली में जितनी तेजी से बढ़ रहा कोरोना, उतनी तेजी से नीचे भी आएगा

Thu, 06 Jan 2022 09:30 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 06 Jan 2022 09:30 PM IST
सार

दिल्ली एम्स के डॉ. नवल बताते हैं कि कोरोना संक्रमण कई देशों में असर दिखा रहा है। कई जगह पर संक्रमण बढ़ने के बाद अब संख्या कम होने लगी है। अगर उस आधार पर देखें तो यहां भी संख्या में कमी आएगी लेकिन यह कब तक आ सकती है? इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Corona in Delhi: Expert said The faster the corona is growing in Delhi, the faster it will come down
डॉ. वीके पॉल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में हर दिन कोरोना संक्रमण कई गुना रफ्तार के साथ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण के हर दिन सामने आते आंकड़ें डरा रहे हैं। लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन


हालांकि यह भी तथ्य है कि दिल्ली में जितनी तेजी से कोरोना बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से यह नीचे भी आएगा। राजधानी के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यहां तक कहा है कि अगले कुछ सप्ताह चुनौतियों से भरे हैं। इसलिए दिल्ली वालों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

दिल्ली एम्स के डॉ. नवल बताते हैं कि कोरोना संक्रमण कई देशों में असर दिखा रहा है। कई जगह पर संक्रमण बढ़ने के बाद अब संख्या कम होने लगी है। अगर उस आधार पर देखें तो यहां भी संख्या में कमी आएगी लेकिन यह कब तक आ सकती है? इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

कई देशों में तेजी से नीचे आ रहा संक्रमण

वहीं नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल का कहना है कि कुछ देशों में जिस तेजी से संक्रमण ऊपर गया है, उसी तेजी से नीचे आने लगा है। इसलिए भारत में भी यह असर दिखाई दे सकता है। उनका कहना है कि अभी पीक ऊपर जा रहा है लेकिन कुछ समय बाद इसमें एक ठहराव जरूर आएगा और फिर यह नीचे की ओर बढ़ना शुरू होगा। इस गणितीय प्रक्रिया का पूरा होने तक लोगों को अपना ध्यान रखना है।

उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं ली है उन्हें तत्काल टीकाकरण में देरी नहीं करनी चाहिए। जिन लोगों ने दोनों खुराक ले ली हैं तो उन्हें कोविड सतर्कता नियमों का पालन करना है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed