फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona forgot Delhi in festivals, social distance reduced by 50 percent, revealed in survey

त्योहारों में कोरोना भूली दिल्ली, 50 फीसदी कम हुई सामाजिक दूरी, सर्वे में हुआ खुलासा

Sun, 31 Oct 2021 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Corona forgot Delhi in festivals, social distance reduced by 50 percent, revealed in survey
रविवार को सरोजनी नगर में खरीदारी करने पहुंचे हजारों लोग। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। त्योहारों पर दिल्ली के बाजारों में भीड़ का असर कोरोना संक्रमण के मामलों पर भी दिखाई देने लगा है। ऐसे में ऑनलाइन लोकल सर्वे की चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक बाजारों को देखकर लगता है कि दिल्लीवाले कोरोना महामारी भूल चुके हैं। इसकी वजह से सामाजिक दूरी का सही तरह से पालन नहीं हो रहा है। पिछले माह सितंबर से वर्तमान की तुलना करें तो 50 फीसदी से ज्यादा लोग दो गज की दूरी नहीं रख पा रहे थे। वहीं, संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने में भी लापरवाही बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 11 फीसदी तक यह गिरावट आई है और अब केवल दो फीसदी लोग ही सही तरह से मास्क लगा रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली सहित देश के कई शहरों के लोगों से ऑनलाइन बातचीत और सुझाव लेने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें दिल्ली के भी कुछ जिले शामिल हैं। चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, सदर, तुर्कमान गेट सहित पुरानी दिल्ली के अहम बाजारों के अलावा लुटियन दिल्ली के सरोजनी नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, लाजपत नगर जैसे बाजारों को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। सर्वे के दौरान अधिकांश लोगों ने मास्क और सामाजिक दूरी से जुड़े नियमों की जानकारी होने का हवाला दिया, लेकिन सितंबर की तुलना में 13 में से दो फीसदी लोग ही सही तरह से मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। सर्वे में कई लोग यह कहते हैं कि उन्हें टीका लगा है, इसलिए वह सुरक्षित हैं। अब उन्हें कोरोना नहीं होगा, जबकि इन्हीं लोगों के लिए सरकार बार-बार डेल्टा वेरिएंट के बारे में जानकारी दे रही है कि यह वेरिएंट टीका लेने के बाद भी संक्रमित कर सकता है।
विज्ञापन

सर्वे में कहा है कि सामाजिक दूरी अनुपालन सितंबर में छह फीसदी के आसपास था, जो अक्तूबर में गिरकर तीन फीसदी पर आ गया है और त्योहार शुरू होने के बाद इसमें निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। इसी माह यात्रा करने वाले केवल 16 फीसदी नागरिकों ने सर्वे में स्वीकारा है कि मास्क का अनुपालन प्रभावी है, जबकि 96 फीसदी का कहना है कि यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी प्रभावी नहीं है। इनका तर्क है कि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट भी पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed