फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cooking Contest: Today is the last day of registration for Season 5

पाक कला प्रतियोगिता : कहीं गुम न हो जाएं सीजन 5 के रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन

Wed, 15 Dec 2021 07:35 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 15 Dec 2021 07:35 AM IST
सार

हमारी समृद्ध कला, संस्कृति और व्यंजनों को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से हो रही प्रतियोगिता का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। इस पाक कला प्रतियोगिता को ‘जड़ों से जुड़ें’ अभियान के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Cooking Contest: Today is the last day of registration for Season 5
नसी टंपेंग व्यंजन - फोटो : Social media

विस्तार

एनजीओ ‘लेट्स गिव बैक’ आगामी जनवरी माह के प्रथम सप्ताह से राष्ट्रीय पाक कला प्रतियोगिता ‘कहीं गुम न हो जाएं सीजन-5’ का आयोजन कर रहा है। इसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है।

विज्ञापन


हमारी समृद्ध कला, संस्कृति और व्यंजनों को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से हो रही प्रतियोगिता का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।

‘कहीं गुम न हो जाएं - हमारी धरोहर दादी नानी की थाली (सीजन-5)’ नाम की इस पाक कला प्रतियोगिता को ‘जड़ों से जुड़ें’ अभियान के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। ये आयोजन कोरोना महामारी के दौरान बिछड़ गईं ‘लेट्स गिव बैक’ की संस्थापक स्वर्गीय बबीता सक्सेना की याद में उनके पति कर्नल अतुल सक्सेना कर रहे हैं।

इसके तहत पहले विभिन्न राज्यों में जनवरी के पहले और दूसरे सप्ताह में प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे। इसके बाद प्रत्येक राज्य के विजेताओं के बीच फरवरी के दूसरे सप्ताह में दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा।

इस प्रतियोगिता का आतिथ्य सहयोगी भारत सरकार का संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय है। इस आयोजन से पुष्पेश पंत, संदीप मारवाह और शेफ मनजीत गिल जैसी शख्सियत जुड़ीं हैं। पाक कला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमश 21,000 ,15,000 और 11,000 रुपये के पुरस्कार के साथ अन्य आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे।

पाक कला के जानकार पंजीकरण के लिए अनीता शर्मा ( 8318587455), नंदिनी दिवाकर (9335964437), रीना मुखर्जी ( 9650990988 ) और अतुल सक्सेना (7797896304) से व्हाट्सएप पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed