फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congress to launch agitation against liquor-booking app

Delhi News: शराब बुकिंग एप के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस

Wed, 28 Oct 2026 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Congress to launch agitation against liquor-booking app
नई दिल्ली। दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए ‘लिकर एप’ शुरू करने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि राजधानी में प्रदूषण, बेरोजगारी, महंगाई और बदहाल नागरिक सुविधाएं गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन सरकार युवाओं के भविष्य और शिक्षा पर ध्यान देने के बजाय शराब की ऑनलाइन बुकिंग को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने एप शुरू करने का फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार की शराब नीति से कोई सबक नहीं सीखा है। उनके मुताबिक, ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था से शराब की उपलब्धता आसान होगी, जिसका युवाओं और खासकर गरीब परिवारों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने कानून-व्यवस्था बिगड़ने और अपराध बढ़ने की आशंका भी जताई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed