फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   congress demands closer of liqour shop in Akshardham metro station mall

अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन शॉपिग मॉल में शराब का ठेका बंद करने की कांग्रेस ने की मांग

Thu, 14 Jan 2021 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
congress demands closer of liqour shop in Akshardham metro station mall
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन मॉल में शराब का ठेका खोलने पर आपत्ति जताई है। पार्टी ने कहा इससे न केवल मंदिर की पवित्रता धूमिल हो रही है बल्कि महिलाओं में असुरक्षा पैदा हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और अक्षरधाम मंदिर प्रबंधन समिति को पत्र लिखकर शराब का ठेका बंद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने कहा कि स्वामी नारायण में धार्मिक आस्था और विश्वास के लिए अक्षरधाम मंदिर की अंतरराष्ट्रीय पहचान है। यहां देशी-विदेशी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं, लेकिन मॉल में शराब का ठेका खुलने की वजह से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसे खोलने से पहले मंदिर प्रबंधन समिति और सरकार को विचार करना चाहिए, क्योंकि मंदिर और ठेके के बीच काफी कम दूरी है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी शॉपिंग मॉल, खासकर मेट्रो स्टेशनों पर शराब की दुकान खोले जाने के खिलाफ है, इसलिए इस ठेके का लाइसेंस रद्द करने की मांग की गई है। इस मेट्रो स्टेशन का नाम मंदिर के नाम पर रखा गया है, लेकिन शराब का ठेका होने की वजह से यह क्षेत्र संदिग्ध और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाएगा। मंदिर क्षेत्र की पवित्रता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब का ठेका बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed