फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cold winds increased and coldest morning of the season today in delhi

Weather: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली में गिरा पारा, सीजन की सबसे ठंड सुबह आज, सड़कों पर दिखा सन्नाटा

Fri, 23 Dec 2022 02:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 02:03 PM IST
सार

मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कोहरे के कारण सड़कों पर भी सन्नाटा दिखा। शुक्रवार की सुबह दिल्ली की सबसे ठंड सुबह रही।    

विज्ञापन
Cold winds increased and coldest morning of the season today in delhi
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। इस समय न्यूनतम तापमान 5.3 दर्ज किया गया। वहीं रिज क्षेत्र मे 4.3 का तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री रहा। सर्द हवाओं के बीच ठिठुरन भरी ठंड में लोग सिकुड़ते नजर आए। 

विज्ञापन


सर्द हवाओं के बीच बढ़ी ठिठुरन से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। नौकरी-पेशा वाले लोगों को छोड़कर आवश्यक काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजार में भी चहल पहल सामान्य से कम रही। दिन चढ़ने के साथ धूप तो निकली लेकिन सर्द हवाओं के प्रभाव बराबर बना रहा।
विज्ञापन


देश के अन्य प्रदेशों की बात करें तो यहां भी ठंड बढ़ गई है। कोहरे का कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। विजिबिलिटी की बात करें तो शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे पंजाब के पटियाला में 25, भटिंडा में 100, अमृतसर और लुधियाना में 200 मीटर दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अंबाला में 25, हिसार, रोहतक और करनाल में 50 मीटर की विजिबिलिटी रही। वहीं चंडीगढ़ और दिल्ली में 200 मीटर रही। पश्चिमी राजस्थान में कोहरे का असर रहा। यहां चुरू और गंगानगर में 50 तो बीकानेर में 200 मीटर रही।


इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। यहां भी ठंड का असर देखने को मिला। पश्चिमी यूपी के मेरठ और बरेली में 50 मीटर तो पूर्वी यूपी के गोरखपुर में विजिबिलिटी 50 रही। वहीं बिहार के पूर्णिया में 25 और सुपौल में 200 दर्ज की गई। हिमालयी क्षेत्रों की बात करें तो कूच बेहर में 50, जलपाईगुड़ी में 200 वहीं त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में 50 दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed