फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cold will remain in morning and evening sunshine will be there during day normal temperature will be three degrees higher

दिल्ली: सुबह-शाम ठंड रहेगी बरकरार, दिन में खिली रहेगी धूप, सामान्य तापमान तीन डिग्री अधिक

Mon, 14 Feb 2022 09:28 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 09:28 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Cold will remain in morning and evening sunshine will be there during day normal temperature will be three degrees higher
दिल्ली में मौसम का नजारा। - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

दिल्ली में सुबह से ही खिल रही धूप ने अब दिन के पारे को बढ़ाना शुरु कर दिया है। इस कारण से सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। भले ही दिन में तापमान चढ़े, लेकिन सुबह शाम हल्की ठंड बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने अभी एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। वहीं धूप भी ऐसे ही खिली रहेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से दोपहर तक हवा चलती रही, लेकिन धूप निकलने से ठिठुरन का अहसास नहीं हुआ। नजफगढ़ केंद्र पर सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लोदी रोड़ पर 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। आसमान साफ रहने की संभावना विभाग ने जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान: हल्की धुंध होने व दिन में आसमान साफ रहने की संभावना।
अधिकतम तापमान: 27.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 8.9 डिग्री सेल्सियस
15 फरवरी को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 11 मिनट
16 फरवरी को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 59 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed