फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cleaner discovered a grenade in sewage Sagarpur delhi police deployed

दिल्ली: सागरपुर इलाके में सफाईकर्मी को सीवेज में मिला ग्रेनेड, पूरे इलाके को लिया कब्जे में, पुलिस तैनात 

Thu, 08 Jul 2021 09:28 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 08 Jul 2021 09:28 PM IST
सार

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर पुलिस को ग्रेनेड मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सागरपुर थाना प्रभारी बम निरोधक दस्ता के साथ वहां पहुंचे।

विज्ञापन
cleaner discovered a grenade in sewage Sagarpur delhi police deployed
delhi police - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली के सागरपुर के नसीरपुर इलाके में गुरुवार सुबह नाले की सफाई के दौरान ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। रास्ते के नीचे नाले की सफाई के दौरान एक सफाई कर्मचारी को ग्रेनेड मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ग्रेनेड को सुरक्षित स्थान पर रखवाकर एनएसजी को इसकी सूचना दे दी है।

विज्ञापन

 
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर पुलिस को ग्रेनेड मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सागरपुर थाना प्रभारी बम निरोधक दस्ता के साथ वहां पहुंचे। तब तक इलाके में ग्रेनेड मिलने की खबर फैल चुकी थी और वहां काफी लोग जमा हो गए थे। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने लोगों को वहां से दूर किया और जिला बैलिस्टिक टीम ने ग्रेनेड को कब्जे में कर उसे भीड़भाड़ से दूर खुले स्थान पर सुरक्षित रूप से रख दिया।
विज्ञापन

 
इसके आस-पास के क्षेत्र को रेत के बोरे से दबा दिया। ताकि विस्फोट होने की स्थिति में उसके प्रभाव को कम किया जा सके। साथ ही वहां पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है और उस इलाके में किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने ग्रेनेड मिलने की जानकारी एनएसजी को दे दी है, जिससे उसके मेक और मॉडल का पता लगाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी का कहना है कि ग्रेनेड में सेफ्टी पिन लगा हुआ है, लेकिन उसपर पूरी तरह से जंग लगा हुआ है और पानी में रहने की वजह से इसमें विस्फोट की संभावना कम ही है। बैलिस्यिक विशेज्ञत ने बताया है कि इसपर एचई 36 लिखा हुआ है। इसके अलावा उसमें अभी कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। एनएसजी की टीम के आने के बाद ही वह अपने कब्जे में कर इसकी छानबीन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed