फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Claims of running happiness class are on paper: Swaraj

हैपीनेस क्लास चलाने के दावे कागजी : स्वराज

Thu, 31 Aug 2023 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Claims of running happiness class are on paper: Swaraj
शिक्षा विभाग की लापरवाही की वजह से छात्रों पर बढ़ रहा मानसिक दबाव
विज्ञापन

कहा - स्कूल में छात्रा द्वारा कूदकर मरना दुखद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार को संवेदनहीन सरकार बताते हुए कहा कि लगातार स्कूलों में छात्रों से जुड़ीं दुर्घटनाएं दर्शाती हैं कि छात्रों को न काउंसिलिंग उपलब्ध है, न ही छात्र-शिक्षक संवाद। भाजपा ने सरकारी स्कूल में छात्रा द्वारा कूदकर मरने की घटना पर दुख जताया और कहा कि शिक्षा मंत्री आतिशी की चुप्पी इस दर्द को बढ़ाती है। मुख्यमंत्री के सिविल लाइन निवास से मात्र 500 गज की दूरी पर स्थित सर्वोदय स्कूल के परिसर की यह घटना सबके लिए नैतिक प्रश्न खड़ी करती है।
प्रदेश भाजपा मंत्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि पिछले सप्ताह रोहिणी के स्कूल में दो छात्रों से दुराचार का मामला देखने को मिला। नया मामला तीसरी मंजिल से कूदकर मरने का आया है। जिसे केजरीवाल सरकार ने हरसंभव दबाने की कोशिश की। दोनों घटनाएं साफ दर्शाती हैं कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में छात्रों की कुंठा को समझने के लिए व उनके मानसिक संतुलन को मजबूत करने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी एवं नवगठित स्कूल प्रबंधन समिति से लेकर काउंसिलिंग एवं हैपीनेस क्लास चलाने के शिक्षा मंत्री आतिशी के दावे सब कागजी हैं। स्वराज ने कहा कि छात्रा ने आत्महत्या की या उसको मारा गया है, यह पुलिस जांच का विषय है पर यह तय है कि वह छात्रा किसी न किसी प्रकार के मानसिक दबाव में थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनके मंत्री दिल्ली को वर्ल्ड क्लास स्कूल देने का दावा हर चुनावी राज्य में जाकर करते हैं पर सच यह है कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते। दुराचार एवं मिड डे मील से फूड पॉइजनिंग के मामले सबने देखे हैं। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में छात्रों के साथ बढ़ते अवांछित मामलों के लिए शिक्षा मंत्री दोषी हैं, आतिशी में नैतिकता हो तो वह इस्तीफा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed