{"_id":"6149c3938ebc3e68a66db585","slug":"civil-defense-volunteer-and-goldsmith-arrested-gold-chain-was-snatched-from-a-woman-walking-on-road-in-neb-sarai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सिविल डिफेंस वॉलंटियर और सोनार गिरफ्तार, नेब सराय में सड़क पर चल रही महिला से छीनी थी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सिविल डिफेंस वॉलंटियर और सोनार गिरफ्तार, नेब सराय में सड़क पर चल रही महिला से छीनी थी सोने की चेन
Tue, 21 Sep 2021 05:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 21 Sep 2021 05:05 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक सोनार राकेश वर्मा (42) को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे आरोपी ने छीनी हुई सोने की चेन बेची थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के नेबसराय थाना पुलिस ने महिला की चेन छीनने वाले सिविल डिफेंस वालंटियर को ज्वेलर समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला से छीनी गई चेन को ज्वेलर को बेच दिया था। ज्वेलर के कब्जे से चेन को बरामद कर लिया गया है। वालंटियर के खिलाफ पहले से चार अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार देवली गांव में रहने वाली पीड़ित महिला ने 20 सितंबर को नेब सराय थाने में लिखित शिकायत दी थी कि 17 सितंबर को काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने उसकी हनुमान मंदिर के पास राजू पार्क में उसकी सोने की चेन छीन ली है। महिला ने आरोपी की मोटरसाइकिल का आधा-अधूरा नंबर डीएल-3 एस- 834 भी बताया था।
विज्ञापन
ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
मामला दर्जकर एसआई नरेन्द्र सिंह की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। साथ ही महिला द्वारा मोटरसाइकिल के नोट किए गए नंबर से मिलती-जुलती मोटरसाइकिलों की डिटेल खंगाली। इससे आरोपी की पहचान की मोटरसाइकिल की पहचान हो गई और आरोपी की पहचान संगम विहार निवासी मुकुल वर्मा पुत्र मुन्नालाल वर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन
सोनार को बेच दिया था चोरी की चेन
पुलिस टीम ने मुकुल को पकडने के लिए दिल्ली व गाजियाबाद में दबिश दी। आखिरकार एसआई नरेन्द्र कुमार की टीम ने नीम चौक, वीर बाजार, संगम विहार निवासी मुकुल वर्मा (22) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने सोने की चेन ज्वेलर राकेश वर्मा (42) को बेची थी। वह वीर बाजार में ही मुस्कान ज्वेलर नाम से दुकान चलाता है। पुलिस ने ज्वेलर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने सोने की चेन पिघला दी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ पहले से चार अपराधिक मामले दर्ज
आरोपी पिछले सात महीनों से सिविल डिफेंस में नौकरी करता था। इस समय उसकी तैनाती एल-दो संगम विहार स्थित डिस्पेंशरी में थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपराधिक वारदात करता था। आरोपी के खिलाफ पहले से चार अपराधिक मामले दर्ज हैं।