फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Temperature Cold Wave: Chills Rise, Minimum Temperature Reaches 3.1 Degrees Celsius, Cold Wave Continues

Delhi Weather: न्यूनतम तापमान पहुंचा 3.1 डिग्री सेल्सियस पर, शीतलहर जारी

Mon, 20 Dec 2021 09:02 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 20 Dec 2021 09:02 AM IST
सार

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हवाओं की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने के कारण दिन में भी धूप का असर बेसर साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Delhi Temperature Cold Wave: Chills Rise, Minimum Temperature Reaches 3.1 Degrees Celsius, Cold Wave Continues
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में ठिठुरन दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान शीत लहर जारी है। न्यूनतम तापमान लोधी रोड पर दर्ज किया गया।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इस दौरान शीतलहर चलती रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक हिमालय की ओर से आने वाली सर्द हवओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी भाग में शीतलहर की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में संभवत: 21 दिसंबर को शीतलहर रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दाब क्षेत्र की वजह से निकोबर आइलैंड इलाके में बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आज के लिए जारी है यलो अलर्ट

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हवाओं की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने के कारण दिन में भी धूप का असर बेसर साबित हो सकता है। शाम होते ही गलन वाली सर्दी का अहसास होगा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 39 से 85 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed