फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chhath in Delhi: Even on the last day of worship, devotees take a dip in the poisonous foam of Yamuna

दिल्ली में छठ: पूजा के अंतिम दिन भी व्रतियों ने यमुना के जहरीले झाग में लगाई डुबकी

Thu, 11 Nov 2021 09:15 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 11 Nov 2021 09:15 AM IST
सार

गुरुवार को कालिंदीकुंज पर व्रतियों को यमुना के जहरीले झाग के बीच जाकर डुबकी लगाते और बीच में खड़े होकर पूजन करते देखा गया। श्रद्धालुओं को उसी जहरीले झाग के बीच यमुना में डुबकी लगाते हुए भी देखा गया।
 

विज्ञापन
Chhath in Delhi: Even on the last day of worship, devotees take a dip in the poisonous foam of Yamuna
गुरुवार सुबह व्रतियों को जहरीले झाग के बीच ही जाकर पूजा करनी पड़ी - फोटो : ANI

विस्तार

महापर्व छठ के अंतिम दिन गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वांचलियों को यमुना नदी के जहरीले झाग के बीच जाकर डुबकी लगानी पड़ी। लोगों ने गुरुवार को इसी पानी के बीच जाकर उगते सूर्यदेव की पूजा कर छठ पूजन संपन्न किया।

विज्ञापन


गुरुवार को कालिंदीकुंज पर व्रतियों को यमुना के जहरीले झाग के बीच जाकर डुबकी लगाते और बीच में खड़े होकर पूजन करते देखा गया। श्रद्धालुओं को उसी जहरीले झाग के बीच यमुना में डुबकी लगाते हुए भी देखा गया।
विज्ञापन


इससे पहले तीन दिन से यमुना में झाग को लेकर विपक्ष दिल्ली सरकार पर हमलावर है। दिल्ली सरकार ने इस अव्यवस्था को छिपाने के लिए बुधवार को झाग पर पानी का छिड़काव कर उसे खत्म करने और बैरीकेड लगाकर झाग को घाट तक आने से रोकने की कोशिश की थी। हालांकि इससे सिर्फ झाग घाट तक नहीं पहुंच पा रहा था लेकिन प्रदूषित और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पानी तो घाट पर पहुंच ही रहा था, जिसमें लोग डुबकी लगा रहे थे और उसके बीच खड़े होकर लोग अर्घ्य दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed