{"_id":"61aa031c3869a82da86b9a4c","slug":"ceo-told-election-commission-will-deduct-rs-350-from-the-account-of-those-who-do-not-vote-is-fake-news-demand-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 'वोट नहीं करने पर खाते से रुपये काटेंगे चुनाव आयोग' को बताया फर्जी, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 'वोट नहीं करने पर खाते से रुपये काटेंगे चुनाव आयोग' को बताया फर्जी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Fri, 03 Dec 2021 05:14 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 03 Dec 2021 05:14 PM IST
सार
सीईओ दिल्ली कार्यालय ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर झूठी सूचनाएं दी जा रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि वोट नहीं देने वाले व्यक्ति के बैंक खाते से चुनाव आयोग 350 रुपये काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वाट्सएप पर मतदान न करने वालों के बैंक खाते से 350 रुपये काटने संबंधी गलत संदेश प्रसारित मामले में मुख्य निर्वाचन (सीईओ), दिल्ली कार्यालय ने पुलिस को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है। गुरुवार को वाट्सएप प्लेटफॉर्म पर प्रसारित इस अंश में कहा गया है कि चुनाव आयोग ने वोट न देने वाले व्यक्ति के एकाउंट से यह राशि काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीईओ कार्यालय ने पुलिस को वाट्सएप पर प्रसारित मतदान संबंधी इस समाचार को गलत बताया है। पहले ही चुनाव निकाय के एक प्रवक्ता की ओर से इस संदेश (समाचार) को गलत करार दे दिया गया है। इस मामले की सूचना पुलिस उपायुक्त (चुनाव प्रकोष्ठ) को भेज दी गई है।
विज्ञापन
आयोग ने निर्देश दिया है कि इस मामले की जांच के बाद संबंधित कानूनों के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाय। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीईओ कार्यालय की तरफ से इस मामले की जांच रिपोर्ट भी चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन