फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   case registered against man woman who tried to set themselves on fire in front of Supreme court

आत्मदाह मामला: तिलक मार्ग थाने में युवक-युवती के खिलाफ मामला दर्ज, सुप्रीम कोर्ट के बाहर खुद को लगाई थी आग

Tue, 17 Aug 2021 10:58 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 17 Aug 2021 10:58 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाले दोनों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। युवती व युवक खुद को आग लगाकर सुप्रीम कोर्ट के अंदर जाना चहाते थे।
 

विज्ञापन
case registered against man woman who tried to set themselves on fire in front of Supreme court
सुप्रीम कोर्ट के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाली युवती व युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 309(आत्मदाह का प्रयास करना) का मामला दर्ज कर लिया गया है। तिलक मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ आरएमएल अस्पताल में युवती-युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को ही मंगलवार देर रात तक होश नहीं आया। इस कारण पुलिस उनके बयान नहीं ले सकी है। पीड़ितों के बयान नहीं होने से पुलिस की तफ्तीश आगे नहीं बढ़ रही है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि तिलक मार्ग थाने में युवती व युवक के खिलाफ आत्मदाह का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया गया और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक-युवती मंगलवार को होश में नहीं आए हैं। इस कारण उनके बयान नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बयानों के बाद जांच आगे बढ़ेगी। बयान एसडीएम के सामने होंगे। इसके लिए एसडीएम को सूचित कर दिया गया है। युवती 90 फीसदी झुलसी है। युवती का पूरा शरीर जल गया है। सिर्फ उसके पैर झुलसने से बचे हैं। युवक 65 फीसदी जला है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की आईएएस की तैयारी कर रही थी। लड़का दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से एमए कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने भी बताया कि युवती-युवक बोतल में पेट्रोल लेकर आए थे। उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी। 

गौरतलब है कि यूपी के घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती ने गवाह युवक के साथ सोमवार दोपहर को खुद को आग लगाकर सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। दोनों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  

युवक का मोबाइल चोरी हुआ
सुप्रीम कोर्ट के बाहर से युवक का मोबाइल चोरी हो गया है। युवक ने अपने मोबाइल से फेसबुक लाइव किया था। युवक ने पेट्रोल डालकर लाइव किया था। जैसे ही खुद को आग लगाई मोबाइल युवक के साथ से छूट गया था। डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि पुलिस को युवक का मोबाइल नहीं मिला है। साथ ही युवती का मोबाइल भी नहीं मिला है। युवक के पास मोबाइल तो था, तभी उसने फेसबुक लाइव किया था। युवती के पास मोबाइल था या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। 
 

आग लगाकर कोर्ट के अंदर जाना चहाते थे-
तिलक मार्ग थाना पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि युवक-युवती खुद को आग लगाकर सुप्रीम कोर्ट के अंदर जाना चहाते थे। दोनों ने सुप्रीम कोर्ट के गेट-डी से काफी दूरी पर अपने ऊपर पेट्रोल डाला था। इसके बाद ये गेट के आधे रास्ते पहुंचे। इसके बाद खुद को आग लगाई थी। आधे रास्ते में इन्होंने खुद को आग लगाई थी। कुछ ही देर में आग इतनी फैल गई थी कि ये गेट तक नहीं पहुंच पाए थे। 

भाई को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे
पीड़ित युवक के एक भाई ने कहा कि वह अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे। डर के चलते उनका भाई दो वर्ष से उनके साथ नहीं रह रहा था। वह कभी-कभार घर आता था। उनका भाई उन्हें कुछ बताता नहीं था। दूसरी तरफ युवती की मां के देर शाम तक दिल्ली पहुंचने की बात कही जा रही थी। युवती के पिता व भाई नहीं है। घर में मां ही अकेली है। 

पीड़ित युवक के सबसे बड़े भाई ने बताया कि दो सालों से उसका भाई उनके संपर्क में नहीं था। उसका कभी-कभार फोन आता था। जब से भाई ने गवाही दी तब से उसे धमकी आती थीं। उसके खिलाफ मुकद्दमे दर्ज हो रहे थे। उसके फोन टेप किए जा रहे थे। वह परिवार वालों को बचाने के लिए घर से दूर ही रहता था। उसके भाई ने खुदकुशी का प्रयास करने से पहले फेसबुक लाइव किया था। 

ये उसके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले साले ने देखा था। उसका साला दिल्ली पुलिस में सिपाही है। साले ने फोन कर पूरी घटना के बारे में बताया था। इसके बाद वह छोटे भाई के साथ मंगलवार सुबह दिल्ली आया और साले के साथ आरएमएल अस्पताल पहुंचा। भाई ने बताया कि उसके भाई की युवती से जान-पहचान छात्र संघ चुनाव के दौरान हुई थी। युवती उसकी जूनियर थी। 

 

युवती व भाई पर हनीट्रेप के जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है। आरोपी लोग रसूखदार है। इस कारण पुलिस उसके भाई व युवती पर केस कर रही थी। युवती के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज है। 

भाई का कहना है कि वह भाई व युवती को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे। हालांकि भाई ने कैमरे के सामने आने से मना कर दिया। दूसरी तरफ युवती की मां भी मंगवार दोपहर को दिल्ली आ रही थीं। मां तिलक मार्ग थाने के जांच अधिकारी को बार-बार फोन कर अपनी बेटी के बारे में पूछती रही। 

मौके से जले हुए कागजात मिले
पुलिस को मौके से कुछ जले व अधजले कागजात मिले हैं। माना जा रहा है कि युवक-युवती सुसाइड जैसा नोट लिखकर लाए थे। पेट्रोल डालने से कागजात की स्याही उड़ गई। इसके बाद कागजात जल गए। कागजात को क्राइम टीम ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed