फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Case of providing facilities to Sukesh Chandrashekhar in jail Assistant Superintendent of Tihar Jail arrested from Economic Offenses Wing

सुकेश चंद्रशेखर को जेल में सुविधा देने का मामला: आर्थिक अपराध शाखा से तिहाड़ जेल के सहायक अधीक्षक को किया गिरफ्तार

Tue, 03 May 2022 11:47 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 03 May 2022 11:47 PM IST
सार

रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से दो सौ करोड़ रुपये की ठगी के मामले में स्पेशल सेल की टीम ने अगस्त 2021 में रोहिणी जेल में छापेमारी की थी। सुकेश के सेल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किए थे।

विज्ञापन
Case of providing facilities to Sukesh Chandrashekhar in jail Assistant Superintendent of Tihar Jail arrested from Economic Offenses Wing
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को रोहिणी जेल में सुविधा मुहैया करवाए जाने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने तिहाड़ जेल के एक सहायक जेल अधीक्षक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सहायक अधीक्षक से पूछताछ कर पुलिस सुकेश को सुविधा देने को लेकर उनकी भूमिका की जांच कर रही है। इस मामले में सात जेल अधिकारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शाखा की संयुक्त आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सहायक जेल अधीक्षक की पहचान तिहाड़ स्टाफ क्वाटर निवासी प्रकाश चंद के रूप में हुई है। फिलहाल उनकी तैनाती जेल नंबर दो में थी। सुकेश चंद्रशेखर के जेल में रहने के दौरान उनकी तैनाती रोहिणी जेल में थी।

विज्ञापन


रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से दो सौ करोड़ रुपये की ठगी के मामले में स्पेशल सेल की टीम ने अगस्त 2021 में रोहिणी जेल में छापेमारी की थी। सुकेश के सेल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जेल अधिकारियों की मिलीभगत से सुकेश जेल में काफी सुख सुविधा ले रखा था। उसे फोन और अन्य सुविधा मुहैया करवाए गए थे। उसके बाद जेल प्रशासन की ओर से अधिकारियों के खिलाफ जांच करवाई गई थी। जिसमें कई जेल अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए थे।
विज्ञापन


शाखा की टीम ने सुकेश चंद्रशेखर से पूछताछ की और उसकी मदद करने वाले जेल के सात अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। उन अधिकारियों से पूछताछ के बाद अब पुलिस ने प्रकाश चंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार सहायक जेल अधीक्षक से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सुकेश के जेल में रहने के दौरान उसे दी जाने वाली सुविधा में उनकी क्या भूमिका थी। इसके अलावा पैसे के लेनदेन कैसे हुए थे। गिरफ्तारी के बाद सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed