फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   car hit five people in ghazipur one in critical condition

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: कार ने पांच लोगों को मारी टक्कर, एक की हालत नाजुक

Thu, 09 Dec 2021 12:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Dec 2021 12:57 AM IST
सार

गाजीपुर थाना पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
car hit five people in ghazipur one in critical condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बेलगाम कार ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसके बाद आरोपी ने खड़ी हुई एक टैक्सी को टक्कर मार दी। कार रुकते ही आरोपी मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर और एंबुलेंस की मदद से घायलों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक को जीटीबी रेफर कर दिया गया। अस्पताल में घायल अमन, उसके भतीजे शिवा, साथी राजा, गोपाल व पवन का इलाज जारी है। गाजीपुर थाना पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अमन परिवार के साथ खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद में रहता है। इसका ढोल बजाने का काम है। सोमवार रात को वह अपने साथियों के साथ ढोल बजाने के लिए गाजीपुर इलाके में आया था। यहां कार्यक्रम से निपटने के बाद वह अपने साथियों के साथ मयूर विहार फेज-3 पहुंचा। यहां वह केरल स्कूल के पास खड़ा होकर अपने साथियों का हिसाब कर रहा था। इस दौरान पीछे से आई कार ने इन सभी को टक्कर मार दी। आरोपी अपनी कार से इनको दूर तक घसीटता ले गया। इसके बाद एक टैक्सी से टकराकर किसी तरह कार रुकी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां अमन की हालत गंभीर होने पर उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। गाजीपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed