{"_id":"60ef4a1d8ebc3ee5681535bc","slug":"call-center-duping-us-citizens-busted-ashram-news-noi593546636","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दक्षिणी जिले की साइबर सेल ने मालवीय नगर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर सात युवतियों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमेरिकी नागरिकों को ठग रहे थे। अब तक 500 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने कॉल सेंटर से 22 कंप्यूटर, 21 मोबाइल फोन, छह रूटर्स और छह स्वीचर्स जब्त किए हैं। आरोपी अमेरिकी नागरिकों से हर रोज 50 से 75 हजार रुपये ठग रहे थे।
दक्षिणी जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मालवीय नगर में चल रहे अवैध कॉल सेंटर के बारे में ई-मेल के जरिये सूचना मिली थी। जांच की तो पता लगा कि मालवीय नगर के पी-4 में बेसमेंट में कॉल सेंटर चल रहा है। यहां पर दबिश देने के लिए साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार, एसआई अजीत सिंह, एसआई अनिल राठौर व एएसआई सुरेन्द्र की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मंगलवार रात यहां दबिश दी। आरोपी कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिकों को ठग रहे थे। पुलिस ने यहां से सात युवतियां समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कॉल सेंटर किराये के बेसमेंट में चल रहा था और उसका प्रति महीने 36 हजार रुपये किराया देते थे।
लॉटरी निकलने का देते थे झांसा
आरोपी अमेरिका के वित्त विभाग का अधिकारी बनकर कॉल करते थे। ये कहते थे कि अमेरिका सरकार की ओर से कुछ लोगों की लॉटरी निकाली गई है। ये भी कहते कि सरकार ने चुनिंदा लोगों को मुफ्त अनुदान देने की घोषणा की है। उन्हें मुफ्त अनुदान या लॉटरी लेने के लिए 100 या 200 यूएस डॉलर देने होंगे। लोग इसके लिए तैयार हो जाते थे। ये अमेरिकी नागरिकों को गूगल पे या फिर किसी और कंपनी का गिफ्ट कूपन खरीदने के लिए कहते थे। गिफ्ट कूपन को ये कैश करा लेते थे।