फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Border Security Force and Pakistan Rangers exchange sweets at Attari-Wagah border on occasion of Diwali

दिवाली: बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर एक दूसरे को दी मिठाई, मनाईं खुशियां

Thu, 04 Nov 2021 07:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 04 Nov 2021 07:11 PM IST
सार

दिवाली के शुभ अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर मिठाइयों का आदान-प्रदान कर शांति की अपील की। एलओसी पर भी भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना ने एक दूसरे को मिठाई दी। 

विज्ञापन
Border Security Force and Pakistan Rangers exchange sweets at Attari-Wagah border on occasion of Diwali
बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक दूसरे को दी मिठाई - फोटो : ट्विटर एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ करवाने की साजिशों के बीच भारत ने पाकिस्तान को दोस्ती का संदेश भेजा है। भारत ने यह संदेश बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की ओर से पाक रेंजर्स को दिवाली की संध्या पर मिठाई भेंट कर दिया है। 

विज्ञापन


सीमा पर ईद, होली, गणतंत्र दिवस और दिवाली के मौकों पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच मिठाई और फलों का आदान-प्रदान करने की परंपरा है। इन दिनों जहां बीएसएफ और पाक रेंजर्स के अधिकारी एक-दूसरे के गले मिल कर बधाई देते हैं और साथ ही इन मौकों पर एक-दूसरे को मिठाई भी भेंट करते हैं। इसके लिए अटारी-वाघा सीमा जीरो लाइन पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच कुछ पलों का मिलन कार्यक्रम होता है।
विज्ञापन

  
दिवाली पर गुरुवार को करीब तीन बजे अटारी-वाघा सीमा के अंतरराष्ट्रीय गेट कुछ पलों के लिए खोले गए। अटारी पर तैनात बीएसएफ के कार्यकारी कमांडेंट अनंत राम अपने अधिकारियों के साथ जीरो लाइन पर पहुंचे। दूसरी ओर से पाक रेंजर्स के कमांडर भी अपने अधिकारियों के साथ जीरो लाइन पर पहुंचे। बीएसएफ के कमांडेंट ने पाक कमांडर को मिठाई भेंट की और पाक रेंजर्स के कमांडर ने भी बीएसएफ के कमांडेंट को दिवाली के अवसर पर बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed