फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   black fungus reached to kidney and lungs sir gangaram hospital doctors removed both the organs by surgery

सफल रहा ऑपरेशन: किडनी और फेफड़े तक पहुंच गया था ब्लैक फंगस, सर्जरी कर दोनों अंग निकाले गए

Tue, 21 Sep 2021 02:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Sep 2021 02:31 AM IST
सार

अस्पताल के पल्मोनोलॉजी विभाग के डॉक्टर उज्ज्वल पारख ने बताया कि मरीज की जांच के बाद वह हैरान हो गए थे। क्योंकि ब्लैक फंगस न केवल मरीज के बाएं फेफड़े में बल्कि दाएं किडनी में भी फैल गया था। यह दोनों अंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। 

विज्ञापन
black fungus reached to kidney and lungs sir gangaram hospital doctors removed both the organs by surgery
पीड़ित मरीज - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना से ठीक होने के बाद 45 साल के मनोज सिंह (बदला हुआ नाम) ब्लैक फंगस से पीड़ित हो गए थे। फंगस उनकी किडनी और फेफड़ों तक पहुंच गया था। गंभीर हालत में वह अस्पताल में भर्ती हुए। मरीज की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उनकी एक किडनी और फेफड़े का एक हिस्सा निकलना पड़ा।

विज्ञापन


दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने इस सजर्री को अंजाम दिया है। गाजियाबाद निवासी मनोज डेढ़ माह पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी थी। तेज बुखार के साथ बलगम में खून आ रहा था। गंगाराम अस्पताल पहुंचने पर उनकी सभी जांच की गई, जिसमें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


अस्पताल के पल्मोनोलॉजी विभाग के डॉक्टर उज्ज्वल पारख ने बताया कि मरीज की जांच के बाद वह हैरान हो गए थे। क्योंकि ब्लैक फंगस न केवल मरीज के बाएं फेफड़े में बल्कि दाएं किडनी में भी फैल गया था। यह दोनों अंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। फंगस मरीज की आंत और लीवर तक भी फैलने वाला था। रोगी की जान बचाने के लिए तत्काल उसकी सर्जरी की गई और एक किडनी और एक फेफड़े का हिस्सा निकालना पड़ा। सर्जरी के बाद लंबे समय तक मरीज को एंटीफंगल दवाएं दी गई और अब वह ठीक हो गया है। उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के बाद बड़ी संख्या में ब्लैक फंगस के मामले सामने आए थे। अभी भी कई अस्पतालों में फंगस के मरीज भर्ती हैं। यह बीमारी अधिकतर उन लोगों को होती है जो कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। फंगस से पीड़ित मरीज का लंबे समय तक इलाज चलता है। अभी तक ऐसे मामले सामने आए थे। जहां फंगस आंख दिमाग और पेट तक पहुंच गया था। यह ऐसा पहला मामला है जब इस संक्रमण की चपेट में किडनी और फेफड़ों आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed