फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bjp women wing protested against new liqour policy

आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 Jan 2021 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bjp women wing protested against new liqour policy
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने नई आबकारी नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर बुधवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप सरकार पर लगाया। प्रदर्शन को उग्र होता देख दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने ले गई। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ेगा। जब रात तीन बजे तक शराब की दुकानें खुलेंगी और 21 साल के उम्र में ही बेटा हो या बेटी को शराब पीने की छूट होगी तो परिवार कैसे बचेगा?
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार और सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ेंगी। आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया को अपने बच्चों की तरफ देखकर ही नई आबकारी नीति बनानी चाहिए। क्या सिसोदिया अपने बच्चों को इक्कीस साल की उम्र में शराब पीने की छूट देंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के नलों में पीने का साफ पानी तो मुहैया करा नहीं पाए, लेकिन उनकी सरकार हर चौराहे पर शराब का ठेका खोलना चाहती है। प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नई आबकारी नीति के पीछे केजरीवाल सरकार युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करना चाहती है। पैसा कमाने के चक्कर में दिल्ली को बर्बाद करने पर तुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed