{"_id":"6019b3418ebc3e3691349191","slug":"bjp-s-march-against-alleged-scam-in-jal-board-ashram-news-noi563399715","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल बोर्ड में कथित घोटाले के खिलाफ भाजपा की पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल बोर्ड में कथित घोटाले के खिलाफ भाजपा की पदयात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। जल बोर्ड में हुए 26 हजार करोड़ रुपये के कथित घोटाले के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। भाजपा के जिला कार्यालय करोल बाग से इंद्रपुरी होते हुए टोडापुर तक निकाली गई इस पदयात्रा का उद्देश्य दिल्ली की जनता को भ्रष्टाचार से अवगत कराना था। भाजपा का आरोप है कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और जल बोर्ड उपाध्यक्ष राघव चड्ढा घोटाले को उजागर करने वाले पोस्ट और होर्डिंग्स फड़वा रहे हैं।
प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जल बोर्ड का घोटाला खुलने से सरकार और राघव चड्ढा घबरा गए हैं। मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों से दिल्ली भाजपा की ओर से लगाए गए घोटाले वाले होर्डिंग्स व पोस्टर फड़वाने में लगे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जल बोर्ड उपाध्यक्ष राघव चड्ढा के खिलाफ जनता सड़कों पर है। आप विधायक टैंकर घोटाले, पाइपलाइन घोटाले और सीवरेज घोटाले में लगे हैं।
आदेश गुप्ता ने साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल को चुनौती दी कि भाजपा का आरोप गलत है तो सामने आकर हिसाब दें। आखिर जल बोर्ड में हुए 26 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का जिम्मेदार कौन है? ईमानदार जनता सरकार को बड़ी मात्रा में टैक्स दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए देती है, लेकिन मुख्यमंत्री अपने खास नेताओं के साथ मिलकर जेबें भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध प्रदर्शन इन 26 हजार करोड़ रुपये का हिसाब मिलने तक जारी रहेगा।