फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP leader meets Haryana CM Khattar to get water to Delhi, claims consent

Water Crisis Delhi : दिल्ली को पानी दिलाने के लिए भाजपा नेता हरियाणा के सीएम खट्टर से मिले, सहमति का दावा

Mon, 13 Jun 2022 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 04:13 AM IST
सार

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि सीएम ने अतिरिक्त पानी देने पर सहमति जताई है।हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि इंसानियत का परिचय देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पानी देने के लिए हामी भरी है।

विज्ञापन
BJP leader meets Haryana CM Khattar to get water to Delhi, claims consent
दिल्ली के स्थानीय नेता मिले हरियाणा के सीएम खट्टर से... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में पेयजल संकट के बीच प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात कर 100 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने की मांग की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि सीएम ने अतिरिक्त पानी देने पर सहमति जताई है। 

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि इंसानियत का परिचय देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पानी देने के लिए हामी भरी है। गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 30 फीसदी लीकेज खत्म किया जाए तो दिल्ली को अन्य राज्य से पानी मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हरियाणा से करार के मुताबिक पर्याप्त पानी मिल रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल पर जब भी कोई संकट आता है तो वह अपना पल्ला झाड़ अन्य राज्यों पर दोष मढ़ने लगते हैं। 
विज्ञापन


सच्चाई यह है कि पानी की किल्लत के जिम्मेदार वह खुद हैं। पहले यमुना प्रदूषण से लेकर पानी की समस्या में हरियाणा और पंजाब दोनों राज्य दोषी हुआ करते थे, लेकिन आज सिर्फ हरियाणा को दोष दे रहे हैं, क्योंकि पंजाब में उनकी सरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सरकार को दिया धन्यवाद
प्रतिनिधिमंडल में शामिल दिल्ली नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, उपाध्यक्ष राजन तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता बृजेश राय, पूर्वांचल मोर्चा के महामंत्री संतोष ओझा और खेमचंद शर्मा ने हैदरपुर और बवाना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को मिलाकर साल 2015 में 84000 एमजीडी, 2016 में 88000 एमजीडी, 2017 में 88500 एमजीडी, 2018 में 88000 एमजीडी, 2019 में 89500 एमजीडी, 2020 में 92000 एमजीडी, 2021 में 92500 एमजीडी और 2022 में अब तक 85500 एमजीडी पानी देने के लिए हरियाणा सरकार को धन्यवाद दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed