फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP Congress attacked on AAP government over Chhath pooja arvind Kejriwal appeals to opposition parties not to do politics

दिल्ली: छठ को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने आप सरकार को घेरा, सीएम केजरीवाल ने विपक्षी दलों से राजनीति न करने की अपील की

Sat, 02 Oct 2021 07:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 07:29 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि जिंदगी पटरी पर लौटे और छठ पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाना चाहिए, लेकिन लोग जलाशय में खड़े होकर शाम और सुबह का ‘अर्घ्य’ देते हैं। ऐसे में अगर एक भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो तो वह पानी के माध्यम से सभी को संक्रमित कर सकता है और यह एक बड़ा खतरा है।

विज्ञापन
BJP Congress attacked on AAP government over Chhath pooja arvind Kejriwal appeals to opposition parties not to do politics
छठ पूजा, फाइल फोटो - फोटो : chhath varanasi

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छठ पूजा को लेकर अन्य दलों से राजनीति नहीं करने की अपील की है। शनिवार को सीएम ने कहा कि नदियों के किनारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा करने पर रोक की वजह कोरोना महामारी है। यह आम जनता के हित में ही है। इसे लेकर विपक्षी दलों के नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि नेताओं को इस तरह के आरोप लगाने की जगह संक्रमण के खतरे को लेकर जागरूकता लाने के लिए सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि जिंदगी पटरी पर लौटे और छठ पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाना चाहिए, लेकिन लोग जलाशय में खड़े होकर शाम और सुबह का ‘अर्घ्य’ देते हैं। ऐसे में अगर एक भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो तो वह पानी के माध्यम से सभी को संक्रमित कर सकता है और यह एक बड़ा खतरा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा और दिल्ली कांग्रेस ने छठ पूजा का पर्व पारंपरिक रूप से मनाने की मांग की है।
विज्ञापन


पिछले साल भी छठ मनाने पर रोक लगाई गई थी
दरअसल दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएम) ने बीते गुरुवार को एक आदेश जारी कर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर छठ पूजा का पर्व नदी के तटों और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थलों पर मनाने पर रोक लगा दी है। पिछले साल भी कोविड-19 महामारी के चलते सार्वजनिक स्थानों पर छठ मनाने पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ पूजा पर प्रतिबंध नहीं हटा तो करेंगे विरोध प्रदर्शन : मनोज तिवारी
दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने छठ पूजा को लेकर प्रतिबंध को हटाने की मांग की है। शनिवार को उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार ने प्रतिबंध नहीं हटाया तो उनकी पार्टी इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। दरअसल कोरोना महामारी के चलते हाल ही में डीडीएमए ने छठ पूजा को लेकर प्रतिबंध की घोषणा की है। केंद्र सरकार भी बार-बार कोरोना संक्रमण और भीड़ नियंत्रण को लेकर राज्य सरकारों पर दबाव बना रही है। बावजूद इसके भाजपा सांसद ही इस फैसले को आम आदमी पार्टी का निर्णय बताते हुए आश्चर्य जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम छठ को कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मनाएंगे जैसे अन्य चीजें हो रही हैं, उसी तरह त्योहार भी होगा। अगर दिल्ली सरकार द्वारा छठ के उत्सव में किसी भी तरह से बाधा डाली गई तो इस फैसले का विरोध करने को मजबूर होंगे। 


जागरूकत फैलाने पर ध्यान दें विपक्षी दल
इसी को लेकर केजरीवाल ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर अन्य पार्टियों के नेताओं से अपील करता हूं कि वे इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करें। उन्हें इसकी जगह महामारी को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने संबंधी सरकार के प्रयासों में साथ देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed