फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP and AAP should apologise not seek blessings says Congress

भाजपा व आप दिल्ली वालों से आशीर्वाद नहीं, माफी मांगें : कांग्रेस

Fri, 20 Aug 2021 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP and AAP should apologise not seek blessings says Congress
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा और आप की तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाया है। कांग्रेस नेताओं ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा और केजरीवाल सरकार की नाकामियों और कुव्यवस्था को उजागर करते हुए दोनों पार्टियों को सलाह दी कि इन्हें प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस नेता मुकेश गोयल और पूर्व मेयर फरहाद सूरी ने कहा कि केन्द्र और दिल्ली सरकार कोविड नियंत्रण में पूरी तरह विफल रही है। इसके अलावा बेरोजगारी, भुखमरी और बेकाबू कमरतोड़ महंगाई पर दिल्ली की जनता से आशीर्वाद मांग रही है। जनता ने भाजपा को लगातार तीन बार निगम की सत्ता में बैठाकर आशीर्वाद दिया है, परंतु भाजपा ने 15 वर्षों में भ्रष्टाचार करके तीनों नगर निगमों को कंगाल बना दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सैकड़ों करोड़ के नावल्टी सिनेमा को 34.59 करोड़ रुपये में बेचने का एक मामला नहीं है, बल्कि ऐसी 11 प्रापर्टी हैं जिसमें इन्होंने हजारों करोड़ रुपये की जमीन को 744.18 करोड़ में अपने नजदीकियों को बेच दिया। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा निगम की सरकारी प्रापर्टी को बेचने में भ्रष्टाचार करके दिल्ली के लोगों से आशीर्वाद मांग रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजस्व अर्जित करने की जगह निगम की संपत्तियों को बेचकर या लीज पर देकर अपनी आर्थिक कमियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व की कमी और आर्थिक भ्रष्टाचार में डूबे तीनों निगमों को तुरंत भंग किया जाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा-आप भ्रष्टाचार की मिसाल बन गए हैं। दिल्ली सरकार और निगमों में भ्रष्टाचार भरपूर है। दक्षिणी नगर निगम के अतिरिक्त शिक्षा निदेशक को दो लाख रुपये रिश्वत के साथ रंगे हाथ सीबीआई ने पकड़ा। निगमों में कूड़ा हटाने वाली ट्रॉमल मशीन 8.5 करोड़ रुपये में खरीदने के बजाय किराए पर लेने का 180 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed