फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bird flu confirmed in delhi zoo, dead owl found positive

दिल्ली के चिड़ियाघर में पहुंचा बर्ड फ्लू, उल्लू की मौत के बाद सैनिटाइजेशन

Sun, 17 Jan 2021 01:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bird flu confirmed in delhi zoo, dead owl found positive
चिड़ियाघर - फोटो : ANI

दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। चिड़ियाघर में मरे मिले उल्लू को बर्ड फ्लू जांच के लिए भेजा गया था। उसका सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडेय ने शनिवार को बताया कि जांच में उल्लू में एच-5 एन-8 एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


रमेश पांडेय ने बताया कि मरे उल्लू के नमूनों को आरटीपीसीआर जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा व पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) भेजा गया था। शुक्रवार को ही उल्लू में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार की तरफ से जो भी गाइडलाइंस जारी की गई हैं, उनको ध्यान में रखते हुए मौजूदा समय चिड़ियाघर के अंदर निगरानी बढ़ा दी गई है। चिड़ियाघर में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर निदेशक ने बताया कि बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद पक्षियों को आइसोलेट किया जा रहा है। इसके अलावा लगातार निगरानी रखी जा रही है। उनके बर्ताव और स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजाना नियमित अंतराल पर चूना, विर्कन-एस, सोडियम हाइपोक्लोराइड और पोटैशियम परमैगनेट का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिड़ियाघर के अंदर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। चिड़ियों के परिक्षेत्र में बिना आवश्यक कर्मचारियों के भी आनेजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चिड़ियाघर में देशी व विदेशी प्रजातियों के पक्षियों की तादाद अच्छी खासी है। प्रशासन उनकी सुरक्षा के प्रयास में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed