{"_id":"602048b08ebc3ed64b0dda08","slug":"bike-rider-dies-after-hitting-a-barricade-to-stop-farmers-ashram-news-noi5643729124","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को रोकने के लिए लगाए बैरिकेड से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को रोकने के लिए लगाए बैरिकेड से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
नई दिल्ली। झड़ौदा बॉर्डर के पास किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए लगाए बैरिकेड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा 15 साल का किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जांच में पता युवक स्पोर्ट्स बाइक पर किशोर को बैठाकर एक अन्य बाइक सवार युवक के साथ रेस लगा रहा था। हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त अजय पार्क नजफगढ़ निवासी रणवीर (28) के रूप में हुई है। बैरिकेड पर तैनात हवलदार के बयान पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबा हरिदास नगर थाने में तैनात हवलदार विश्राम शनिवार रात झड़ौदा बॉर्डर पर तैनात था। बयान में हवलदार ने बताया कि किसान आंदोलन को देखते हुए बैरिकेड लगाकर बॉर्डर बंद कर दिया गया है। वहां जो हल्के वाहन आते हैं, उन्हें वैकल्पिक रास्ते पर भेज दिया जाता है। रात में विश्राम अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां तैनात था और आनेजाने वाले वाहनों को इशारा कर छोटे रास्ते की ओर भेज रहा था। रात करीब 11:30 बजे दो तेज रफ्तार बाइक रेस लगाते वहां पहुंची। बाइक को देख विश्राम ने दाहिने मुड़ने का इशारा किया। चालक उसके इशारे को देख नहीं पाया और उसकी बाइक बैरिकेड से टकरा गई। विश्राम और अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत दोनों घायलों को एक कार से राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बाइक चला रहे युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथ बाइक पर बैठे नांगली निवासी हिमांशु (15) की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक रणवीर अपनी टैक्सी चलाता था। रात में उसने अपनी बुलेट अन्य युवक को दे दी। यामाहा की आर वन फाइव बाइक लेकर उसी युवक के साथ रेस लगा रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।