{"_id":"605086b9866a646e792a2835","slug":"bharatiya-kisan-union-leader-rakesh-tikait-said-we-will-block-the-delhi-noida-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: अमर उजाला से बोले राकेश टिकैत, एक दिन के लिए बंद करेंगे चिल्ला बॉर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: अमर उजाला से बोले राकेश टिकैत, एक दिन के लिए बंद करेंगे चिल्ला बॉर्डर
Tue, 16 Mar 2021 05:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 16 Mar 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की सीमाओं पर 100 से अधिक दिनों से किसान आंदोलन चल रहा है। किसान अब पीछे हटने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि चिल्ला बॉर्डर सिर्फ एक दिन के लिए बंद किया जाएगा। समिति की तरफ से अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही तारीख तय कर बॉर्डर को ब्लॉक करेंगे।
नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और किसानों के बीच कई स्तर की वार्ता के बावजूद कोई हल नहीं निकल सका है। किसानों के नेता राकेश टिकैत अब कई राज्यों में रैली कर सरकार पर दबाव बनाने को अन्नदाताओं के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।
वहीं दूसरी तरफ गाजीपुर बॉर्डर पर किसान होली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि बीते डेढ़ महीने से बॉर्डर पर ही उन्होंने अपने सभी त्यौहार मनाए हैं। इसी प्रकार होली भी यहीं मनाई जाएगी। इसके तहत सभी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने बताया कि इस बार देश की सबसे बड़ी ऐतिहासिक होली गाजीपुर बॉर्डर पर मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को बॉर्डर पर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
यह पंचायत प्रति माह मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में आयोजित होती है, जो कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के द्वारा बुलाई जाती थी। वह पंचायत इस बार यहां गाजीपुर बॉर्डर पर होने जा रही है। इसी पंचायत में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
बॉर्डर पर बढ़ रही संख्या
बीते कुछ दिनों से बॉर्डर पर किसानों की संख्या बढ़ रही है। हर गांव से किसानों के धरना स्थल पर आने का आह्वान किया जा रहा है। 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाने के लिए युवाओं को बुलाया जा रहा है।