फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Banquet hall owner's son kidnapped and demanded ransom of one crore

बैंक्वेट हॉल मालिक के बेटे को अगवा कर एक करोड़ की फिरौती मांगी

Tue, 21 Dec 2021 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Banquet hall owner's son kidnapped and demanded ransom of one crore
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में बदमाशों ने बैंक्वेट हॉल मालिक के बेटे को अगवा कर एक करोड़ की फिरौती मांगी। बेटे को छोड़ने के बदले बदमाशों ने 50 लाख रुपये वसूलकर उसे रिहा कर दिया। अगले दिन परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। स्पेशल स्टाफ, एएटीएस, क्राइम ब्रांच समेत अन्य टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात के पीछे किसी जानकार का हाथ हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कारोबारी विकास अग्रवाल (45) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में रहते हैं। इनका जीटी करनाल रोड पर बैंक्वेट हॉल है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के लिए विकास ने अपने बेटे किनशुक (18) को गाजीपुर मंडी में फूल लेने भेजा। किनशुक कार से चालक जितेंद्र व एक अन्य कर्मचारी ऋचा के साथ मंडी पहुंचा। किनशुक कार में बैठा रहा, जबकि चालक व कर्मचारी अंदर फूल लेने चले गए। आरोप है कि मंडी के बाहर से कुछ बदमाशों ने किनशुक को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया। बदमाश उसे सड़कों पर घुमाते रहे। इसके बाद किनशुक के मोबाइल से ही व्हाट्सएप कॉल कर पिता से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई। सौदा 50 लाख में तय हो गया। बदमाशों ने सुबह करीब 9.30 बजे पिता को अशोक विहार के एच-ब्लॉक स्थित मोनफोर्ट स्कूल के पास रुपये लेकर बुलाया। इसके बाद पिता को भी कार में बिठा लिया।
विज्ञापन

आरोपी कार लेकर मुकरबा चौक की ओर चले गए। इसके बाद पिता-पुत्र को सुबह करीब 10.30 बजे पश्चिम विहार स्थित रेडिसन होटल के पास उतारकर बदमाश फरार हो गए। आरोपियों ने पुलिस को सूचना देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। अगले दिन शनिवार को हिम्मत जुटाकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed