फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ban on burning of coal and wood in restaurants

रेस्तरां में कोयला और लकड़ी जलाने पर लगाया प्रतिबंध

Wed, 10 Nov 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ban on burning of coal and wood in restaurants
नई दिल्ली। राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के मद्देनजर पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने रेस्तरां में कोयले व लकड़ी जलाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा रेस्तरां के लाइसेंस प्राप्त परिसर के बाहर तंदूर का उपयोग करने पर भी रोक लगाई है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के कार्यान्वयन के तहत यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने प्रदूषण का स्तर बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वालों पर अक्तूबर में बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम ने अवैध रूप से कूड़ा फेंकने व खुले में कूड़ा जलाने पर 1282 चालान काटे। निर्माण स्थलों पर सीएंडडी कचरे के अवैध डंपिंग और धूल नियंत्रण उल्लंघन पर 79 चालान काटे। निगम ने कचरा डंपिंग/जलाने और सीएंडडी गतिविधियों की जांच के लिए 128 टीमों को तैनात किया है, वहीं वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए पानी के छिड़काव के लिए 10 मेकेनिकल रोड स्वीपर, 40 वाटर स्प्रिंकलर और 12 जेटिंग मशीनें तैनात की हैं। नगर निगम ने मलबा डंपिंग के 61 अधिकृत स्पॉट घटाकर 17 कर दिए हैं। साथ ही ठेकेदारों को अपने सीएंडडी कचरे को शास्त्री पार्क वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में डंप करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed