फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   B.Tech student commits suicide by hanging himself in IIT Delhi

Tragic : आईआईटी दिल्ली में बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कई पेपरों में पास न होने से था परेशान

Sat, 02 Sep 2023 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Sep 2023 12:54 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि कई पेपरों में पास नहीं होने से वह परेशान था और उसे हॉस्टल खाली करने का छह महीने का विस्तार दिया गया था। किशनगढ़ थाना पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
B.Tech student commits suicide by hanging himself in IIT Delhi
IIT Delhi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के कोटा में बीटेक व नीट समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारियों कर रहे छात्रों की खुदकुशी की घटनाओं के बीच अब दिल्ली के आईआईटी में खुदकुशी का मामला सामने आया है। यहां पर बीटेक (सत्र 2019-2023) के छात्र अनिल कुमार(21) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कई पेपरों में पास नहीं होने से वह परेशान था और उसे हॉस्टल खाली करने का छह महीने का विस्तार दिया गया था। किशनगढ़ थाना पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार शाम 6 बजे आईआईटी दिल्ली के विंध्याचल हॉस्टल में एक छात्र द्वारा खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि आईआईटी से बीटेक (गणित) कर रहे छात्र अनिल कुमार ने फांसी लगाई है। हॉस्टल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता लगा कि उसने कुछ विषय पूरे नहीं किए थे। इस कारण वह हॉस्टल में छह महीने के एक्सटेंशन पर रह रहा था। हॉस्टल नियमों के मुताबिक, छात्र को जून में हॉस्टल खाली करना था, लेकिन वह कुछ विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सका और उसे इन विषयों को पास करने के लिए छह महीने का विस्तार दिया गया। 


कमरे के दरवाजे को दमकल विभाग ने तोड़ा था। गेट तोड़ने के समय डीन ऑफ स्टूडेंट्स/सीएमओ आईआईटी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, क्राइम टीम और फोरेंसिक टीमें भी मौजूद थीं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किशनगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed