{"_id":"6252584272e025702b24ab47","slug":"attention-delhiites-imran-hussain-said-ration-is-available-in-sufficient-quantity-no-need-to-panic-rumors-are-being-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली वाले ध्यान दें: इमरान हुसैन बोले- पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध, घबराने की जरूरत नहीं, फैलाई जा रहीं अफवाहें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली वाले ध्यान दें: इमरान हुसैन बोले- पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध, घबराने की जरूरत नहीं, फैलाई जा रहीं अफवाहें
Sun, 10 Apr 2022 09:38 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:38 AM IST
सार
इमरान हुसैन ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 और प्रधानमंत्री अन्न योजना के उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सभी लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
राशन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोई भी लाभार्थी मुफ्त राशन से वंचित नहीं रहेगा, दिल्ली सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। दिल्ली सरकार के खाद्य व आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने शनिवार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
इमरान हुसैन ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 और प्रधानमंत्री अन्न योजना के उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सभी लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। एनएफएसए के तहत मार्च महीने में राशन वितरण में देरी को लेकर गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इसके अलावा एफसीआई के गोदामों से दुकानों तक राशन पहुंचाने के लिए ट्रकों की संख्या नहीं बढ़ाए जाने को लेकर भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
इमरान हुसैन ने फैलाई जा रही अफवाहों को लेकर चिंता जाहिर की है और इस संबंध में खाद्य और नागरिक आपूर्ति आयुक्त और दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सीएमडी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इमरान हुसैन ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली का कोटा 72 लाख से बढ़ाकर 80 लाख करने की मांग की है। पिछले कई दशकों से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन