{"_id":"6509779927f9bd2f6d0145e4","slug":"atishi-said-aam-aadmi-party-is-in-support-of-central-government-on-women-reservation-bill-in-pc-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: महिला आरक्षण बिल पर मोदी सरकार के साथ AAP , आतिशी ने पीसी में उठाए केंद्र की मंशा पर कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: महिला आरक्षण बिल पर मोदी सरकार के साथ AAP , आतिशी ने पीसी में उठाए केंद्र की मंशा पर कई सवाल
Tue, 19 Sep 2023 03:58 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 19 Sep 2023 03:58 PM IST
सार
दिल्ली मंत्री आतिशी ने पीसी में जानकारी देते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल पर आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के समर्थन में है। केजरीवाल की आप पार्टी ने महिला आक्षण बिल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
मंत्री आतिशी
- फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty
विस्तार
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीसी के दौरान आतिशी ने कहा कि बीती रात को मीडिया के जरिए जानकारी मिली की देश की ससंद में महिला आरक्षण बिल आने वाला है। केंद्रीय कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
Senior AAP Leader and Minister @AtishiAAP Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/2Jlll860xb
— AAP (@AamAadmiParty) September 19, 2023विज्ञापन
विज्ञापन
आगे कहा कि देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण मिलेगा। आम आदमी पार्टी ने महिला आक्षण बिल का स्वागत किया है। देश की संसद और विधानसभाओं में आने वाले इस बिल का हम स्वागत करते हैं। लेकिन अभी हम इस बिल के ऊपर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। जब तक इस बिल की जानकारी नहीं मिल जाती है।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए संविधान संशोधन बिल सामने आया है। इस बिल को देखने के बाद पता चला कि ये महिला आरक्षण बिल नहीं 2024 से पहले महिला बेवकूफ बनाओ बिल है। जब आप इस बिल के प्रावधानों को पढ़ेंगे तो पता चलेगा कि इस बिल का सेक्शन पांच कहता है कि 2024 के चुनाव में महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलने वाला है। इस बिल के पास होने के बाद जब पहली जनगणना होगी। तब महिलाओं को यह अधिकार मिलेगा। यानी कि दो से तीन साल में डिलीमिटेशन होगा। बिल को पूरा होने में चार से पांच साल का वक्त लग जाएगा। हम इस बिल में संशोधन की मांग करते हैं।