फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arvind kejriwal thanks mamata banerjee for giving support against gnctd amendment bill 2021

केजरीवाल ने ममता बनर्जी को कहा- 'धन्यवाद दीदी', विधेयक के खिलाफ दिया है समर्थन

Thu, 18 Mar 2021 06:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 18 Mar 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal thanks mamata banerjee for giving support against gnctd amendment bill 2021
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने से संबंधित केंद्र सरकार के विधेयक के खिलाफ समर्थन देने के लिये पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो भी भारत और इसके लोकतंत्र की परवाह करता है, वह इस विधेयक का समर्थन नहीं कर सकता।

विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट कर बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 'जबरदस्त जीत' की शुभकामना भी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'केंद्र सरकार के असंवैधानिक कदम के खिलाफ समर्थन देने के लिये शुक्रिया दीदी। भारत और इसके लोकतंत्र की परवाह करने वाला कोई भी व्यक्ति इस विधेयक का समर्थन नहीं कर सकता। भाजपा सरकार से इस विधेयक को वापस लेने की आशा करता हूं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मैं आगामी चुनाव में आपकी जबरदस्त जीत की भी कामना करता हूं।'
विज्ञापन


बनर्जी ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक, 2021 को लेकर केजरीवाल का समर्थन किया था। बनर्जी ने बुधवार को कहा था, 'मैं प्रधानमंत्री के पद का सम्मान करती हूं, लेकिन मुझे अफसोस के साथ उनसे कहना पड़ रहा है कि आप चुने हुए मुख्यमंत्री से अधिक शक्तियां उपराज्यपाल को देना चाहते हैं। मैं इसकी निंदा करती हूं और मुझे लगता है कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला प्रत्येक नागरिक इसका विरोध करेगा। मैं अरविंद केजरीवाल और चुनी हुई सरकार का समर्थन करती हूं लेकिन मनोनीत व्यक्ति का समर्थन नहीं कर सकती।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को लोकसभा में जीएनसीटीडी (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश किया था। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक, 2021 के अनुसार, दिल्ली विधानसभा में पारित विधान के परिप्रेक्ष्य में ‘सरकार’ का आशय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के ‘उपराज्यपाल’ से होगा। विधेयक के अनुसार दिल्ली सरकार के लिये किसी भी कानून को लागू करने से पहले उपराज्यपाल की राय लेनी अनिवार्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed