फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   arvind Kejriwal handed over a check of one crore to kin of sweeper who lost her life doing duty in corona era

दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने ड्यूटी करते जान गंवाने वाली सफाईकर्मी के परिजनों को सौंपा एक करोड़ का चेक, 18 कोरोना वॉरियर को दे चुके 1-1 करोड़ 

Mon, 29 Nov 2021 06:03 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 06:03 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में सुनीता जी एक सफाई कर्मचारी थीं, जिनकी कोरोना के दौरान ड्यूटी करते हुए मौत हो गई। मैं आज उनके परिवार से मिला और उन्हें एक करोड़ का चेक दिया है।

विज्ञापन
arvind Kejriwal handed over a check of one crore to kin of sweeper who lost her life doing duty in corona era
अरविंद केजरीवाल ने सौंपा एक करोड़ का चेक। - फोटो : ट्विटर एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना से जान गंवाने वाली स्वच्छता कर्मचारी सुनीता के परिजनों को एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया। सुनीता ईडीएमसी में स्वच्छता कर्मचारी थीं। कोविड-19 की ड्यूटी करते वह संक्रमित हो गई थीं और लोगों की सेवा करते हुए उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में सुनीता के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। कोरोना योद्धा सुनीता का 15 मई 2020 को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने सुनीता के परिवार को सांत्वना दी और भविष्य में जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना के दौरान लोगों की सेवा करते हुए जिन लोगों ने जान गंवाई, उनके परिजनों को वो सहायता राशि दे रहे हैं। इस तरह के 18 कोरोना योद्धाओं के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए दिल्ली वासियों के बीच अपनी बात को साझा किया, उन्होंने बताया कि वह सुनीता के परिजनों से मिले और एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। एक अन्य ट्वटी में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अभी तक दो सफाई कर्मचारियों को एक-एक करोड़ रुपये की राशि दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed