फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   arvind Kejriwal came in support of protesting doctors appealed to PM Modi to accept demands

दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने की डॉक्टरों पर पुलिस की बर्बरता की कड़ी निंदा, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Tue, 28 Dec 2021 04:21 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 04:21 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इन्होंने कोरोना में अपनी जान की बाजी लगाकर सेवा की। कोरोना फिर बढ़ रहा है। इन्हें अस्पताल में होना चाहिए, न कि सड़कों पर।

विज्ञापन
arvind Kejriwal came in support of protesting doctors appealed to PM Modi to accept demands
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : फोटो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि राजधानी में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। डॉक्टरों को सड़कों पर प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा है कि डॉक्टरों को अस्पताल में होना चाहिए। उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान निकालना चाहिए। इस बारे में उन्होंने प्रधानमंत्री का पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल ने नीट-पीजी की काउंसलिंग करवाने की मांग को लेकर हड़ताल पर गए डॉक्टरों की मांगें जल्द मानने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। सीएम का कहना है कि डॉक्टरों ने पिछले डेढ़ साल में करोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए करोना मरीजों की सेवा की। कोरोना महामारी के दौरान कितने डॉक्टरों की जानें गईं, लेकिन वो फिर भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते सोमवार को शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर जो पुलिस बर्बरता की गई, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि नीट-पीजी काउंसलिंग में देरी होने से इन डॉक्टरों के भविष्य पर असर पड़ता है। इसके साथ-साथ अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी भी होती है। उन्होंने आग्रह किया है कि सरकार जल्द से जल्द काउंसलिंग करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed