फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   arvind kejriwal accused central government of stopping door step ration delivery scheme without any reason

केजरीवाल का केंद्र पर हमला: डोरस्टेप डिलीवरी योजना रोकने के लिए बच्चों जैसे बेवजह बहाने बना रही सरकार

Wed, 23 Jun 2021 09:33 PM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 23 Jun 2021 09:33 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने ट्विट कर कहा कि केंद्र की चिट्ठी आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने ऐसे सवाल पूछे हैं जिन्हें देखकर ही समझ आता है कि वे केवल योजना को रोकना चाहते हैं।

विज्ञापन
arvind kejriwal accused central government of stopping door step ration delivery scheme without any reason
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बिना वजह के कारण दिखाकर उसकी डोर स्टेप राशन डिलीवरी योजना को रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सरकार अपने ही देश के लोगों को राशन देने की योजना का विरोध करने के लिए बच्चों के जैसे बिना ठोस कारण वाले बहाने बना रही है। इससे देश का विकास बाधित होता है और देशवासियों की अपने ही देश की सरकार के लिए अच्छी राय नहीं बनती जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली सरकार के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि 21वीं सदी में दुनिया आगे कहां से कहां जाने की योजना बना रही है, लेकिन केंद्र सरकार राशन योजना से आगे ही नहीं बढ़ना चाहती है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडीएस राशन के वितरण का अधिकार राज्य सरकारों के पास है। इसके बावजूद केंद्र सरकार लगातार इसमें हस्तक्षेप कर रही है क्योंकि साफ नीयत न होने के कारण केंद्र सरकार जनता के घरों तक राशन की होम डिलीवरी नहीं करने देना चाहती है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने ट्विट कर कहा कि केंद्र की चिट्ठी आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने ऐसे सवाल पूछे हैं जिन्हें देखकर ही समझ आता है कि वे केवल योजना को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह हर वक्त राजनीति से देश आगे कैसे बढ़ेगा? घर-घर राशन योजना राष्ट्रहित में है। इस पर झगड़ा मत कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed