फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arrested for gang raping minor girl held hostage in office raped by four people for a week

दिल्ली: नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार, ऑफिस में बंधक बनाकर एक सप्ताह तक चार लोगों ने किया दुष्कर्म

Tue, 01 Feb 2022 12:07 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 01 Feb 2022 12:07 AM IST
सार

अपराध शाखा पुलिस अधिकारियों के अनुसार भगोड़े आरोपियों को पकडने के लिए एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवराज सिंह बिष्ट, एसआई मिंटू सिंह व हवलदार प्रदीप की विशेष टीम बनाई गई थी।

विज्ञापन
Arrested for gang raping minor girl held hostage in office raped by four people for a week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पूर्वोत्तर की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्लेसमेंट एजेंसी मालिक को उसके साथी समेत गिरफ्तार किया है। चार आरोपियों ने नाबालिग को ऑफिस में बनाकर एक सप्ताह तक दुष्कर्म किया था। इससे पीड़ित को बहुत ज्यादा संक्रमण हो गया था और उसकी जान मुश्किल से बची थी। आरोपियों ने नाबालिग लड़की को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। कोर्ट ने दोनों ही आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

विज्ञापन


अपराध शाखा पुलिस अधिकारियों के अनुसार भगोड़े आरोपियों को पकडने के लिए एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवराज सिंह बिष्ट, एसआई मिंटू सिंह व हवलदार प्रदीप की विशेष टीम बनाई गई थी। इस टीम को पता लगा कि बिहार निवासी लालू शाह और मिथुन ख्याला में वर्ष 2012 में हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी हैं और कोर्ट ने उन्हें 13 सितंबर, 2014 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इस टीम को पता लगा कि लालू बापरौला, द्वारका में अपने जीजा के पास रुका हुआ है। पुलिस ने 20 जनवरी को यहां दबिश देकर लालू शाह (29) को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर प्लेसमेंट एजेंसी मालिक मिथुन (26) को एरिया से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मिथुन ने पूछताछ में बताया कि वह पढ़ाई छोड़कर दिल्ली आ गया और पंजाबी बाग में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले सुरेंद्र के यहां काम करने लगा। कुछ समय बाद नवल से दोस्ती होने के बाद इसने उसके साथ अलग से रघुवीर नगर में प्लेसमेंट एजेंसी शुरू कर दी। यह पहले से दलालों को जानता था। ऐसे में दलाल घरेलू काम के लिए असम, उड़ीसा और झारखंड से आने वाली लड़कियां उपलब्ध करा देता था। इसके बाद इसकी शकूरपुर में टीवी शोरूम में दोस्ती करने वाले इमरान से दोस्ती हो गई। लालू व अन्य उसके साथ काम करने लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद, इमरान की असम निवासी प्रेमिका कार्यालय में आई जहां आरोपी मिथुन, इमरान, लालू और नवल किशोर द्वारा एक सप्ताह तक उसके साथ बलात्कार किया। इससे पीड़िता को संक्रमण की बीमारी हो गई थी। सभी ने पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोपियों खर्चा देकर लड़की को असम भेजने के लिए रेलवे स्टेशन भेज दिया। इसके बाद पीड़िता ने रिश्तेदार से संपर्क कर पुलिस को सूचना दे दी थी। मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी दिल्ली से फरार होकर भूमिगत हो गए थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी नवल नियमित जमानत पर है जबकि इमरान अभी भी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed