{"_id":"64d78bf288e50563e40510a6","slug":"application-opportunity-from-14-in-the-second-counseling-of-bed-program-ashram-news-c-340-1-del1011-21615-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: बीएड प्रोग्राम की दूसरी काउंसलिंग में 14 से आवेदन का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: बीएड प्रोग्राम की दूसरी काउंसलिंग में 14 से आवेदन का अवसर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के बीएड प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का दूसरा दौर 14 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए 14 से 16 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। जिन आवेदकों ने एक हजार रुपये की काउंसलिंग भागीदारी फीस अभी तक जमा नहीं की है, वे इसे 16 अगस्त तक जमा करा सकते हैं। जिन आवेदकों ने एक हजार रुपये काउंसलिंग शुल्क जमा करा रखा है, वे 17 अगस्त तक विकल्प चयन कर सकते हैं।
आरक्षित श्रेणी के आवेदक अपने दस्तावेजों का सत्यापन 18 अगस्त तक करा सकते हैं। दूसरे दौर की काउंसलिंग का परिणाम 22 या 23 अगस्त को जारी किया जाएगा। इस प्रोग्राम की काउंसलिंग के पहले दौर में सीट आवंटन के बाद 12 अगस्त तक 60 हजार रुपये पार्ट अकादमिक फीस जमा करानी है। सीट आवंटन 13 अगस्त तक निरस्त किया जा सकता है।